महासमुंद में अब तक इतनी औसतन वर्षा दर्ज

 महासमुंद : जिले में अबतक 13.2 मिलीमीटर औसतन वर्षा दर्ज 



छत्तीसगढ़,महासमुंद 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान अबतक 1 जून 2025 से लेकर 329.3 मिलीमिटर औसतन वर्षा दर्ज की है ।

कौन से तहसील हुई सबसे अधिक वर्षा:– 

जिले के भू अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा पिथौरा तहसील में 391.4 मिलीमिटर वर्षा दर्ज की गई है ।

इसके साथ ही जिले के सरायपाली तहसील में 375.2 मिलीमिटर ,महासमुंद तहसील में 316.9 मिलीमिटर, बागबाहरा तहसील में 311.4 मिलीमिटर, बसना तहसील में 309.9 मिलीमिटर , तथा सबसे कम वर्षा कोमाखान तहसील में 272.0 मिलीमीटर दर्ज की गई है ।

11 जुलाई को औसत वर्षा दर्ज की गई:– 

मिली जानकारी के अनुसार आज 11 जुलाई 2025 को औसत वर्षा 13.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई ।

जिसमें तहसीलवार पिथौरा तहसील में 23.3 मिलीमीटर वर्षा ,

 सरायपाली में 12.8 मिलीमीटर वर्षा ,महासमुंद तहसील में 12.4 मिलीमीटर वर्षा , बागबाहरा तहसील में 12.2 मिलीमीटर वर्षा , बसना में 10.5 मिलीमीटर वर्षा तथा कोमाखान में सबसे कम 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई ।

कोई टिप्पणी नहीं

महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

Blogger द्वारा संचालित.