महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

महासमुंद 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की खबर मिली है जहां कर्मचारियों द्वारा अल्टीमेटम देने की बात भी कही गई है जहां यदि उनका मांग दो दिवस में पूरा नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर रहेंगे और फिर नगर वासियों को पानी,बिजली,नल जल जैसे नगर पालिका से दी जाने वाली सेवाओं से वंचित होना पड़ेगा ।

करीब 80 कर्मचारियों ने अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन :– 

मिली जानकारी के अनुसार महासुन्द नगर पालिका के तकरीबन 80 नियमित कर्मचारियों ने नव नियुक्त कर्मचारी अधिकारी संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की घोषणा की है उन्होंने अपने एक सूत्रीय मांग नियमित वेतन भुगतान के लिए प्रदर्शन किया है ।

वेतन नहीं मिलने से आर्थिक रूप से हो रही परेशानियां :–

मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि शासन के द्वारा हर महीने की पहली तारीख को वेतन भुगतान करने के निर्देश को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है इसके बावजूद तीन माह का वेतन नियमित 80 कर्मचारियों को नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके बाद संघ के अध्यक्ष ने बताया कि जून महीने से अभी तक तीन माह से वेतन नहीं मिला है जिससे सभी कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें वो कहते है कि किसी के बच्चे की स्कूल की फीस नहीं पटी है बैंको की किश्त देने में परेशानी हो रही है बैंको से लिए गए लोन के लिए 1200 का अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है और भी दैनिक जीवन में उपयोग करने वाले जरूरती चीजों के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

वेतन भुगतान के लिए दो दिन का दिया जाएगा अल्टीमेटम :–

मिली जानकारी के अनुसार संघ प्रमुख ने  बताया कि संघ के द्वारा आज प्रशाशन को वेतन भुगतान के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया जाएगा , यदि निर्धारित दिए गए समय पर कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा तो वे नगरपालिका द्वारा संचालित सेवाओं को क्रमबद्ध तरीके से बंद करने के लिए विवश हो जाएंगे , जिसमे स्वच्छता जल आपूर्ति और भी अन्य बुनियादी सेवाओं के ऊपर प्रभाव पड़ सकता है । ऐसे में जल्द समाधान करने की मांग की जा रहीं है ताकि सामान्य जनजीवन प्रभावित न हो।



कोई टिप्पणी नहीं

महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

Blogger द्वारा संचालित.