महासमुंद खल्लारी माता पहाड़ी के नीचे तेंदुए और वन भैंसा का शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 महासमुंद :– खल्लारी माता पहाड़ी के नीचे करंट से तेंदुए और वन भैंसा का शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार 

महासमुंद :– 

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता पहाड़ी के नीचे करंट लगाकर वन भैंसे और तेंदुए के शिकार करने वाले दो आरोपी को पुलिच ने पकड़ा है जिसमे एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

रेंजर लोकनाथ ध्रुव के नेतृत्व में चलाया गया सर्च ऑपरेशन पकड़े गए आरोपी :– 

मिली जानकारी अनुसार 21 अप्रैल खल्लारी माता पहाड़ी के नीचे दो जंगली जीव वन भैंसे और तेंदुए की करंट लगने से मौत की खबर मिली थी जिसके बाद रेंजर लोकनाथ ध्रुव के नेतृत्व में एक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था जिसमें खल्लारी के निवासी मुकेश रावत उम्र 33 वर्ष और ओंकारबंद निवासी मनोहर यादव उम्र 50 वर्ष को वन्य प्राणी के प्राण लेने में वन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।

आरोपियों के पास से निकले तरह तरह के शिकारी हथियार :–

मिली जानकारी अनुसार 21 अप्रैल को खल्लारी माता पहाड़ी के नीचे करंट से तेंदुए और वन भैंसे के शिकार करने के पहले आरोपियों ने दो दिन पूर्व में एक जंगली सुवर का भी शिकार किया था जिसे वे दोनों पका कर खा गए ।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से शिकार में उपयोग करने वाले हथियार,लोहे की कुल्हाड़ी,लकड़ी की खूंटी,खरगोश और पक्षी पकड़ने का फंदा, शाही जानवर का पंख तथा जंगली सुवर का पका हुआ मांस पुलिस ने बरामद किए।

कोई टिप्पणी नहीं

महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

Blogger द्वारा संचालित.