महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच विवाद थाने पहुंचे सैकड़ों लोग VIDEO
महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष और पूर्व पार्षद के बीच विवाद सैकड़ों लोग पहुंचे पुलिस थाने : video
महासमुंद :–
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है, जिसमे दोनो पक्षों के सैकड़ों लोग पुलिस थाना में दिखे ।
बुधवार शाम 5 बजे की है घटना :–
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच विवाद का मामला सामने आया है जिसमे श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग के हाथो और चेहरे पर चोट आई है है ।
बताया जा रहा है की यह मामला बुधवार की शाम तकरीबन 5.00 pm की है जिसमे विवाद होने के बाद दोनो पक्षों के तकरीबन सैकड़ों से अधिक लोग पुलिस थाने में दिखे ।
Video:–
महासमुंद कोतवाली थाना पहुंचा नगर पालिका विवाद और सैकड़ों लोग :–
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका में विवाद होने के बाद दोनो पक्ष शिकायत दर्ज करवाने महासमुंद कोतवाली थाना पहुंचे जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई देर रात तक कोतवाली में गहमागहमी चल रही थी जिसके बाद दोनो पक्षों की शिकायत दर्ज की गई।
एसडीओपी अजय त्रिपाठी के अनुसार महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग और पूर्व पार्षद पंकज साहू के बीच झड़प के बाद शिकायत दर्ज की गई है ,जिसमे पुलिस द्वारा इसपर कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment