nowruz celebration

Nowruz किसे कहते है नवरोज?


खाए इस खास त्यौहार पर 3 लजीज पारसी डिश जाने बनाने के तरीके 



Happy Nowruz 2024      पारसी और ईरानी लोग इस खास त्यौहार को  धूमधाम से मना रहे है पिछले 3000 सालो से मना रहे है ये खास दिन को ।नवरोज त्यौहार के लिए वो इस दिन नए कपड़े खुशबूदार फूलों से अपने घरों को सजाते है एवम इसके साथ साथ नए नए तरह के पकवान बनाकर पूरे परिवार दावत के रूप में जश्न मनाते है।


नवरोज के दिन बनाए ये शानदार टेस्टी चीज 

Happy Nowruz 2024 recipe in hindi 


इस बार नौरोज भारतीय समय मानक अनुसार  20 मार्च  सुबह 8.36 am 2024 को है 19 एवम 20 मार्च को दुनिया के अलग अलग हिस्सों में ये नवरोज का त्यौहार मनाया जा रहा है।इस खास त्यौहार के मौके पर google ने भी doodle  बनाकर लोगो को खूब बधाइयां दी है।


क्या है नवरोज ?


नवरोज या नौरोज इरानी इरानी और फारसी लोगो का नववर्ष है ।जिसमे एक प्रकार से कहा जाए तो नवरोज मतलब फारसी नया साल

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो फारसी और ईरानी लोग नवरोज को नए साल के रूप में मानते है।

यह त्यौहार सर्दियों के मौसम की समाप्ति और वसंत ऋतु का आगमन को भी दर्शाता है।


ईरान और फारसी मना रहे है पिछले 3000 साल से नवरोज का त्यौहार


फारसी और ईरानी लोग लगभग पिछले 3000 सालो से इस त्यौहार को धूमधाम से जश्न की तरह मानते आ रहे है।इस दिन ईरानी और फारसी लोग नए कपड़े एवम खुशबूदार फूलों से अपने घर को सजाते है तरह तरह के नए पकवान बनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जश्न एवम दावत मनाते है।

नवरोज के दिन कुछ खास तरीके के 3 पकवान बनाए

 जाते है हम आज आपके लिए वो 3 आसान लजीज

 पकवान की रेसिपी लाए है जिसे बनाने में आपको

 कोई परेशानी नही होगी।


नवरोज के दिन बनाए ये आसन सी 3 फारसी डिश 


1 डिश. पात्रा नी मछली 



पात्रा नी मछली यह एक प्रकार का फारसी डिश है इस डिश को बनाने की विधि एकदम सरल है  इस डिश में मछली को केले के पत्तो पर लपेट कर भाप/स्ट्रीम देकर बनाया जाता है जिससे ये बहुत लजीज होता है।


बनाने की विधि:–

 

आव्यश्यक सामग्री:– 1/2 कप छोटा नारियल कटा हुवा।

1/2 कप धनिया,1/3 कप पुदीना,5 से 8 हरी मिर्च और 4,5 लहसुन की कली,1 छोटा अदरक का टुकड़ा,1,2 चमच चीनी 2चम्मच नीबू का रस स्वाद के अनुसार,केले का पत्ता,मछली,और जरूरत अनुसार पानी।

विधि:–

… सबसे पहले आप 1/2 कप कटे हुवे नारियल को 1/2 कप धनिया 1/3 पुदीना 5,8 हरी मिर्च 4,5 लहसुन की कली 1 छोटा अदरक का टुकड़ा 1,2 चम्मच चीनी 1,2 चम्मच नींबू का रस और आवश्यकतानुसार पानी को मिक्सर में डाल कर चटनी की तरह तैयार कर ले।

… इसके बाद एक केले के पत्ते पर चटनी को अच्छे से लगाए और इसके साथ ही पत्ते के उपर एक मीडिया साइज की कटी हुई मछली को रखे और केले की पत्ते को पूरी तरह से उसपर ढक लें यह अवश्य ध्यान रहे की मछली के उपर चटनी अच्छे से लगी होनी जिससे स्वाद में कमी नहीं आएगी।

… इसके पश्चात केले के पत्ते में ढके हुवे मछली को 15 या 20 मिनट तक भाप या स्टीम की सहायता से पकाए आपकी पात्रा नी मछली डिश बन कर तैयार हो चुकी होगी जो खाने में बहुत लजीज होगी।


2 . साली बोटी डिश



साली बोटी को पारसी लोगो का सबसे मुख्य और प्रिय व्यंजन कहा जाता है जिसे बनाना बहुत ही आसान होता है जिसमे मटन के टुकड़ों को छोटे छोटे पीस करके उसमे टमाटर प्याज गुड़ और सिरका की सहायता से पकाया जाता है।


आवश्यक सामग्री:– 4,5 कटा हुवा बारीक प्याज,2,3 चम्मच घी 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर ,1छोटा चम्मच अदरक लहसुन की पेस्ट ,1 kg मटन,3,4 हरी मिर्च ,छोटे टुकड़े में कटे 4 टमाटर,6,7 पीस आलू,हरी धनिया पत्ती,1/2 कप गुड़।


विधि:– … सबसे पहले आपको 4 से 5 प्याज को पतली काटनी होगी इसके बाद एक पैन या तवा में आपको 3,4 चम्मच घी को गर्म करना होगा और प्याज को भूरे होने तक उसमे अच्छे से भुनना होगा।

… रंग हल्का सा भूरा या गाढ़ा होने के बाद उसमे 1/2 चम्मच लाल मिर्च पावडर हल्दी पाउडर और एक छोटा सा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को अच्छे से भून लें।

…सभी मसालों को अच्छे से भुनने के बाद इसमें 1 kg साफ सुथरा छोटा छोटा कटा हुवा मटन को डाल लीजिए।

…मटन जब भुना हुवा ब्राउन रंग का दिखेगा तब आप उसमे 3,4 हरी मिर्च छोटे छोटे टुकड़े हुवे 4,5 टमाटर पानी 3 कप और अपने स्वादानुसार नमक को मिला दे इसके साथ ही सभी को अच्छे से चम्मच चला कर 40–से 50 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दे और समय समय पर सभी को चम्मच की सहायता से मिलाते रहे।

… समय पूरा होने के बाद इसके आप 1/2 कप गुड़ के छोटे टुकड़े डाले और साथ ही मटन को 5 मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर देवे और मटन को ताजे ताजे हरे रंग के धनिया के पत्तो से गार्निश करने के लिए छोड़ दे।

… इसके बाद 5,7 आलू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले और कम से कम 3,4 मिनट के लिए नमक के पानी में डूबे रहने के लिए छोड़ दे।

…समय सीमा के बाद आलू को घी या तेल में फ्राई होने तक क्रिस्पी होने तक तल दे या फ्राई करले इसके बाद आप इस आलू को पके हुवे मटन के साथ मिक्स करदे आपकी लजीज डिश साली बोटी बनकर तैयार हो जायेगी।


3 डिश. लगन नू कस्टर्ड 



पारसी खाने में वैसे सभी मीठे व्यंजन खास होते है इसमें लेकिन इसमें सबसे अच्छा लगन नू कस्टर्ड को माना गया है।


आवश्यक सामग्री :– 5 कप फूल क्रीम दूध,1/4 कप चीनी,3 हरी इलायची,1/8 छोटा कप जायफल,1,2 छोटा कप वेनिला एसेंस,1/2 कप बादाम कटे हुवे,1/2 कप चिरौंजी,1,2 कप क्रीम,4,5अंडा,काजू किशमिश बादाम।

विधि:– 


… सबसे पहले आपको 5 कप फूल क्रीम दूध को 1/4 कप चीनी,शक्कर मिलाकर उसे आधा होने तक अच्छे से पकाना होगा।

…इसके बाद आपको इस दूध के साथ 3से 4 इलायची 1/8 छोटा चम्मच ज्याफल के साथ बारीक कुटा हुवा इसमें मिलाना होगा साथ ही इसमें 1/2 कप बादाम छोटे बारीक कटे हुवे और 1,2 कप चिरौंजी को अच्छे तरह से मिक्स करना ,मिलाना होगा।

…इसके बाद इसे कुछ समय के लिए मीडियम आंच में  पका लें और पकने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दे।

…यह ठंडा होने के बाद इसमें 1/2 कप क्रीम और 5 फेटे हुवे अंडे को मिला दे।

…इसके बाद इसमें स्वादानुसार काजू किशमिश बादाम मेवा खोवा मिला ले और इसे ओवन में 1/2,1/3 घंटे के लिए बेकिंग करने के लिए छोड़ दे।

…तय समय पर रुकने के बाद कस्टर्ड की ऊपरी सतह आपको भूरी रंग की नजर आएगी।

… इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए छोड़ दे कुछ देर बाद आपका लगन नू कस्टर्ड डिश तैयार हो जाएगा जिसका जायेगा बहुत स्वादिष्ट होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

Blogger द्वारा संचालित.