dhoni dream11

 

MS Dhoni महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी इंडियन प्रीमियर लिग 2024 में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी 



आईपीएल IPL भारत में दुनिया की सबसे बड़ी लिग IPL चालू होने जा
 रहा है और यहां IPL चालू होने से पहले ही इसमें रोमांच आ गया है ।
बता दे की महेंद्र सिंह धोनी जो की आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान होते थे उन्होंने 2024 के इस सीजन में हो रहे आईपीएल में चेन्नई की कप्तानी छोड़ दी है और इस बार चेन्नई के फैन इस डिसीजन से बहुत निराश है।इस बार ipl 2024 में चेन्नई सुपरकिंग का कमान संभालने का दारोमदार ऋतुराज गायकवाड को दिया है ।इस बार हम सब को ऋतुराज गायकवाड कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे ।

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स में अचानक ही धोनी ने अपनी कप्तानी छोड़ दी है और इस बार ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपरकिंग ने कप्तान बनाने का एलान भी कर दिया है । 

महेंद्र सिंह धोनी को कौन नहीं जानता महेंद्र सिंह धोनी ने अपने देश को  वर्ल्डकप जिताने के साथ साथ कई  और खिताब  जिताए है इसके साथ साथ चेन्नई सुपरकिंग्स को भी कई बार आईपीएल का खिताब जिताए है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पिछले सत्र की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी 5 वी ट्राफी जिताई है। खैर इस बार धोनी को लोग चेन्नई के कप्तान के रूप में नही देखेंगे इस बार ऋतुराज गायकवाड को कप्तान के रूप में देखेंगे।


धोनी का रिकॉड आईपीएल की कप्तानी में 


धोनी इकलौते ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपने टीम को शानदार 10 बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचाया है।इसके साथ ही धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग को 5 बार ipl की ट्राफी भी दिलाई है ।

धोनी की कप्तानी में कब कब जीते आईपीएल खिताब 


महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पिछले कई कप्तानी में चेन्नई को जीत का खिताब दिलाया है उसमे धोनी ने सन 2010,2011,2018,2021,2023  में चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल की ट्राफी दिलाई है ।

कब कब पहुंची धोनी की टीम फाइनल में 

महेंद्र सिंह धोनी एक तो ऐसी खिलाड़ी है जो यही मैदान में हो तो विरोदी टीम आधी इसके नाम से ही हार जाती है धोनी ने अपने कप्तानी में सन 2008,2012,2013,2019 में अपने टीम को फाइनल के मुकाम तक पहुंचाया है ।

आईपीएल के रिकॉर्ड 

* धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 226 मैच खेले है ।

* धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपरकिंग 133 में जीत एवम 91 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है ।

* धोनी की कप्तानी में जीत की उम्मीद काफी रहती हैं इसमें जितने का प्रतिशत 59.60% तक जीत का अनुमान धोनी की कप्तानी को चले जाता है ।

* महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में अभी तक 4660 रन बनाए है।

 * महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी पारी में अभी तक 22 अर्धशतक बनाए है ।

* महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी पारी में अभी तक 218 छक्के और 320 चौके की सहायता से 4660 रन बनाए है।

CSK का नया कप्तान ऋतुराज गायकवाड 

आपने अभी पिछले T20 सीरीज में ऋतुराज गायकवाड का परफॉर्मेंस देखा ही होगा ऋतुराज गायकवाड अभी बहुत ही जबरदस्त फार्म में है ।
एआईपीएल मैच के पहले सभी कप्तानो का IPL की ट्राफी के साथ एक फोटोशूट होता है जिसमे सबको इस बार चेन्नई सुपरकिंग में महेंद्र सिंह धोनी के जगह ऋतुराज गायकवाड फोटोशूट के लिए आए थे ।

ऋतुराज गायकवाड का IPL रिकार्ड 



ऋतुराज गायकवाड ने अभी तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सिर्फ 3 सीजन खेल पाए है और इस बार उन्हें धोनी के अंडर में  कप्तानी करने का मौका भी मिल गया।

ऋतुराज ने चेन्नई सुपरकिंग के लिए 2020 में डेब्यू किया था जिसमे उसे महज सिर्फ 6 ही मैच खेलने को मिला था ।
इसके बाद जब इसको 2021 में पूरा कैच खेलने का मौका मिला था ऋतुराज गायकवाड ने 4 अर्धशतक के बदौलत 635 राम बनाए थे।
2022 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड ने सिर्फ 368 रन ही बना पाए।लेकिन जब 2023 का सीजन आया तो ऋतुराज ने 15 मैच में शानदार 590 रनो के बदौलत चेन्नई की टीम को 2023 का खिताब भी दिलाया।
 ऋतुराज गायकवाड ने अभी तक IPL में अपना 52 मैच हो खेल पाए है ।इन 52 मैच में उनका स्टार्क रेट 117से भी ज्यादा का है और अब तक वे 1797 रन बना चुके है जिनका औसत 40 के उपर है।

खैर ऋतुराज गायकवाड को फर्स्ट क्लास क्रिकेट का बहुत अनुभव है वो इसमें कप्तानी भी करते है ।और वह रणजी ट्राफी में महाराष्ट्र के कप्तान के रूप में खेलते है ।एशियन गेम में ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में भारत की टीम को गोल्ड मेडल भी प्राप्त हुवा है।अब ऋतुराज गायकवाड को धोनी के साथ कप्तानी करने का जो मौका मिलेगा इसमें ऋतुराज को बहुत फायदा भी होगा जिससे उनकी कमियों को महेंद्र सिंह धोनी निखार देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

महासमुंद नगर पालिका के कर्मचारियों ने कीअनिश्चित कालीन हड़ताल

 महासमुंद : नगर पालिका के नियमित कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर मांग पूरा नहीं हुआ तो सेवाएं बंद करने की दी चेतावनी 

Blogger द्वारा संचालित.