RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: 3,548 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 में रेलवे के 3548 पदों पर भर्ती
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के तहत स्नातक पास युवाओं के लिए रेलवे में 3,548 पदों पर भर्ती।
देश दुनिया, शिक्षा और नौकरी।

भारतीय रेलवे (RRB) में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्नातक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Railway Recruitment Board (RRB) ने Non-Technical Popular Categories (Graduate) के लिए CEN 06/2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तृत भर्ती सूचना के अनुसार इस भर्ती अभियान में कुल 3,548 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं जिसमे उन्हे संबंधित दस्तावेजों सहित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा ।

इस भर्ती में रेलवे के कई महत्वपूर्ण गैर-तकनीकी पद है शामिल :–

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें रेलवे के कई महत्वपूर्ण गैर-तकनीकी पद शामिल हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor, Goods Train Manager, Junior Accounts Assistant-cum-Typist और Senior Clerk-cum-Typist जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी जिनमे संबंधित दस्तावेज लिए जायेंगे ।

जिसमे कुल रिक्तियों में Goods Train Manager के 2,750 पद, Junior Accounts Assistant-cum-Typist के 300 पद, Senior Clerk-cum-Typist के 371 पद और Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor के 127 पद शामिल हैं जिनके लिए 08 अक्टूबर से ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने की प्रक्रिया चालू हो जाएगी।

RRB NTPC Graduate 2026 में कितने पद हैं? :–

RRB एनटीपीसी graduation 2026 के पद रिक्तियां कुछ इस प्रकार है जिसमे –

  • Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor 127
  • Goods Train Manager 2,750
  • Junior Accounts Assistant-cum-Typist 300
  • Senior Clerk-cum-Typist 371
  • कुल 3,548 

इन पदों को 7वें वेतन आयोग के Pay Level 5 और Pay Level 6 में रखा गया है। यानी पद के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अलग-अलग वेतन स्तर का लाभ मिलेगा जिसमे अभ्यार्थी सलेक्शन के बाद इसका लाभ उठा पाएंगे ।

3,477 और 3,548 में क्या अंतर है? :–

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कई वेबसाइटों और सोशल मीडिया पोस्ट में अभी भी 3,477 पद दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण यह है कि पहले जारी की गई संकेतात्मक सूचना में 3,477 संभावित रिक्तियां बताई गई थीं। बाद में जारी विस्तृत भर्ती अधिसूचना में कुल रिक्तियों की संख्या 3,548 कर दी गई। इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम जानकारी के लिए विस्तृत CEN 06/2026 को ही आधार बनाना चाहिए जिसमे 3548 पोस्ट पर होने वाले भर्ती परीक्षा का विवरण दिया गया है ।

आवेदन कब तक किया जा सकता है?  :–

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर 2026 से 6 नवंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, संबंधित पद की आवश्यकताएं और अन्य नियम विस्तृत अधिसूचना में जरूर देख लेने चाहिए जिसमे वे इन संबंधित दस्तावेजों को भरकर ऑनलाइन अप्लाई करेंगे ।  

महत्वपूर्ण लिंक :–

महत्वपूर्ण लिंक लिंक खोलें
📰 Official Website MokaNews Official Website
📝 Apply Form Link Apply Online
📄 Official Notification RRB Official Website
📱 WhatsApp Group Join WhatsApp Group


चयन प्रक्रिया कैसी होगी? :–

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में Computer Based Test (CBT) के चरण शामिल हैं। कुछ पदों के लिए Typing Skill Test या Computer Based Aptitude Test, इसके बाद Document Verification और Medical Examination जैसी प्रक्रियाएं भी लागू हो सकती हैं जिसमे अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी रेलवे ( RRB) के ऑफिशल वेबसाइट पर मिलेगी।

अनाधिकृत या अनजान लिंक से फॉर्म भरने से बचे :–

उम्मीदवार आवेदन करते समय किसी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें। रेलवे भर्ती से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए RRB की वेबसाइट और आधिकारिक आवेदन पोर्टल को ही प्राथमिकता दें। RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अभ्यर्थियों को फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है जिस फर्जी वेबसाइट से बचकर वे सुरक्षित रह सकते है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ