महासमुंद में 9 अक्टूबर को बिजली सप्लाई रहेगी बंद, जानें प्रभावित इलाके

 महासमुंद में 9 अक्टूबर को बिजली सप्लाई रहेगी बंद, नेहरू चौक फीडर के इन इलाकों में 4.5 घंटे नहीं आएगी बिजली

महासमुंद में 9 अक्टूबर 2026 को नेहरू चौक फीडर के मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली सप्लाई बंद
महासमुंद में 9 अक्टूबर को 11 केवी नेहरू चौक फीडर के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
महासमुंद।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर के 11 केवी नेहरू चौक फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अति आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी जिसके बाद दोपहर 3:30 बजे से बिजली की सुविधा सुचारू रूप से चलेगी।

इस दौरान नेहरू चौक फीडर से जुड़े कई इलाकों के घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों के लोगों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें और अति आवशय्क उपकरणों को पहले से इसकी मेंटेनेंस के तहत उपयोग करने के लिए व्यवस्थित रखे ।

किन इलाकों में बंद रहेगी बिजली? :–

विद्युत विभाग की सूचना के मुताबिक, मेंटेनेंस कार्य के कारण निम्नलिखित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी जोकि 09 अक्टूबर सुबह 9 बजे से दोपहर3:30 बजे तक प्रभावित रहेंगी –

  • रायपुर रोड
  •  स्वामी चौक
  • गोडपारा
  • गंजपारा
  • सब्जी बाजार
  • पुराना रावण भाठा
  • शीतला पारा


इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित अवधि में बिजली नहीं मिलने की संभावना है। हालांकि, वास्तविक प्रभाव फीडर से जुड़े विद्युत नेटवर्क और विभागीय कार्य की स्थिति पर निर्भर कर सकता है की यह कार्य कितने समय तक खत्म हो जाता है।

सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक रहेगा शटडाउन:–

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बिजली कटौती की अवधि कुल साढ़े चार घंटे निर्धारित की गई है। इस दौरान आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। यदि मरम्मत कार्य में अतिरिक्त समय लगता है, तो सप्लाई बहाल होने का समय प्रभावित हो सकता है जिसकी सूचना साथ में ही दी जा सकती है!

बिजली कटौती से पहले इन बातों का रखें ध्यान :–

निर्धारित शटडाउन के दौरान परेशानी कम करने के लिए उपभोक्ता कुछ जरूरी तैयारियां कर सकते हैं। मोबाइल फोन और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से चार्ज कर लें। पानी की जरूरत के अनुसार व्यवस्था कर लें तथा दुकानदार और छोटे कारोबारी बिजली पर निर्भर कामों की योजना पहले से बना लें और अपना बिजली उपकरणों को पहले से ही चार्ज करले साथ ही बिजली से संबंधित शिकायत या जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 टोल फ्री नंबरपर संपर्क कर बिजली से संबंधित जानकारी पा सकते है।

समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील :–

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल का समय पर भुगतान करने की अपील भी की है, ताकि बकाया राशि के कारण होने वाली लाइन विच्छेदन की परेशानी से बचा जा सके समय पर बिजली जमा करने में अनगिनत फायदे हैं कृपया सही समय पर बिल का भुगतान अवश्य करे।

शुक्रवार होगी बिजली आपूर्ति प्रभावित :–

महासमुंद में शुक्रवार, 9 अक्टूबर को 11 केवी नेहरू चौक फीडर के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रायपुर रोड, स्वामी चौक, गोडपारा, गंजपारा, सब्जी बाजार, पुराना रावण भाठा और शीतला पारा के निवासी अपने जरूरी काम पहले से निपटा लें। अधिक जानकारी या बिजली संबंधी शिकायत के लिए 1912 पर संपर्क किया जा सकता है और बिजलिंस संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां एकत्र किया जा सकता है ।


स्मरणीय तथ्य :_ यह समाचार विद्युत विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर तैयार किया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल होने का वास्तविक समय कार्य की स्थिति पर निर्भर करेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ