महासमुंद में संविदा भर्ती का मौका, 3 पदों पर निकली वैकेंसी; 9 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
![]() |
| महासमुंद में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत संविदा भर्ती 2026 की जानकारी, पूरी पात्रता और आवेदन विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन जरूर देखें। |
महासमुंद जिले में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए संविदा भर्ती का अवसर सामने आया है। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, महासमुंद की ओर से मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक), महासमुंद में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिसमे इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते है ।
महासमुंद में किन पदों पर होगी भर्ती? :–
महासमुंद के सविंदा भर्ती के जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें स्टोर कीपर सह लेखापाल, रसोईया और हाउस कीपर के पद शामिल हैं जिनमे पदवार रिक्तियों की बात करें तो स्टोर कीपर सह लेखापाल का 1 पद, रसोईया का 1 पद और हाउस कीपर का 1 पद निर्धारित किया गया है। इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें रखी गई हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन में दी गई पात्रता को ध्यानपूर्वक देखना जरूरी होगा जिसमे वे पद अनुसार जरूरी आह्रतों को समझ सके जिसके बाद वे आवेदन के लिए अप्लाई करे।
किस पद के लिए कितनी शैक्षणिक योग्यता? :–
- स्टोर कीपर सह लेखापाल पद के लिए
वाणिज्य/अर्थशास्त्र अथवा संबंधित विषय में स्नातक डिग्री या बी.कॉम./आईसीडब्ल्यूए इंटर जैसी योग्यता निर्धारित की गई है। साथ ही कंप्यूटर संबंधी कार्यों और एमएस ऑफिस आदि का ज्ञान आवश्यक बताया गया है। इस पद के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव की शर्त भी रखी गई है जिसके बाद अभ्यार्थी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते है ।
- रसोईया पद के लिए
- हाउस कीपर पद के लिए
इस पद के लिए अभ्यर्थी का पांचवीं पास होना जरूरी है। इस पद के लिए भी संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव की आवश्यकता बताई गई है जिसे देखकर इसके लिए आवेदन किया जा सकता है।
कितनी मिलेगी मासिक संविदा राशि?
भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार निर्धारित एकमुश्त मासिक संविदा वेतन एकसाथ दिया जाएगा जिसमे सभी का वेतन अलग अलग है।
- स्टोर कीपर सह लेखापाल — ₹18,536 प्रति माह
- रसोईया — ₹9,930 प्रति माह
- हाउस कीपर — ₹7,944 प्रति माह
यह नियुक्ति नियमित शासकीय नौकरी के बजाय विज्ञापन में निर्धारित शर्तों के अनुसार संविदा आधार पर होगी जिसमे सभी पदों का वेतन निर्धारित किया गया है ।
9 अक्टूबर तक भेजना होगा आवेदन :–
महासमुंद के ये सभी संविदा पदों के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार करके डाक/स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से भेजना होगा। विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है जिसके बाद किसी भी अभ्यार्थी का आवेदन नहीं लिया जाएगा इसलिए इच्छुक अभ्यर्थीयों को तारीख और समय का विशेष ध्यान अवश्य रखना होगा ।
इसके साथ ही आवेदन पत्र के साथ आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाने की बात विज्ञापन में कही गई है जिसके बाद भी अगर कोई आवेदन करता है तो आवेदनकर्ता स्वयं जिम्मेदार होंगे ।
आयु सीमा और निवास संबंधी शर्त :–
विज्ञापन के अनुसार अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शासन के नियमानुसार विभिन्न श्रेणियों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट का प्रावधान लागू होगा। इसके अलावा इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना आवश्यक बताया गया है। निवास प्रमाण-पत्र सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया हुआ मान्य होगा जिसके बाद इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन करने से पहले जरूर जांचें पात्रता :–
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और अनुभव की शर्तें अलग हैं। इसलिए केवल पद का नाम देखकर आवेदन करने के बजाय अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु और निवास संबंधी पात्रता की जांच कर लेनी चाहिए जिसमे वे अपने दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु की जांच कर खुद को आवेदन करता के रूप में सत्यापित करे ताकि बाद में आवेदन के बाद कुछ गड़बड़ियों के चलते अगर इन दस्तावेजों और योग्यताएं नही होगी तो जवाबदारी स्वयं की रहेगी।
मिशन वात्सल्य योजना के तहत निकली है ये भर्तियां :–
जारी विज्ञाप्ति के अनुसार महासमुंद में मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत निकली यह संविदा भर्ती स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर तलाश रहे पात्र अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। 3 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे है। आवेदन भेजने से पहले अभ्यर्थी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अच्छी तरह जांच लें, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की कमी न रह जाए जिसके बाद आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाएं।

0 टिप्पणियाँ