बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रात बंद: जानिए किस रास्ते से जाएंगे वाहन

 रात में बदल जायेंगे महासमुंद-रायपुर रूट ,7.5 किमी का सफर अब 24 किमी का होगा लंबा 

बेलसोंडा रेलवे फाटक 4 रात बंद, तुमगांव से डायवर्ट होगा यातायात
पटरी मरम्मत कार्य के चलते बेलसोंडा रेलवे फाटक 21 से 24 अगस्त तक रात में बंद रहेगा।
महासमुंद

 महासमुंद-बेलसोंडा रेलखंड पर रेलवे पटरी के रखरखाव कार्य के चलते बेलसोंडा रेलवे फाटक चार रातों तक बंद रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 21 अगस्त से 24 अगस्त तक हर रात रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक फाटक से वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। इसका सीधा असर महासमुंद से घोडारी और आगे रायपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों पर पड़ेगा रेलवे ने इस जरूरी निर्देश के साथ ही रुट डायवर्सन के बारे में भी बताया है साथ असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है ।

रात के समय जाना होगा तुमगांव से :–

रेलवे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय इस रास्ते से सफर करने वाले वाहन चालकों को अब सीधे बेलसोंडा फाटक पार करने के बजाय तुमगांव होकर वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। रेलवे के रखरखाव कार्य को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी वाहनों को डायवर्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है साथ ही रात 10 बजे के बाद यह वकल्पित मार्ग भी चालू हो गया है जो की सुबह 6 बजे तक रहेगा ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले लोगो के मन में आखिर एक सवाल उठता है आखिर क्यों रोका जा रहा है रात में ये मार्ग ? 

रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य के लिए रात में यातायात रोकी जायेगी :–

पूर्व तट रेलवे के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ), महासमुंद कार्यालय की ओर से यातायात पुलिस को फाटक बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। रेलवे के मुताबिक पटरी से जुड़े जरूरी मेंटेनेंस कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रात के समय यातायात रोकना जरूरी है जिससे जरूरी रेलवे ट्रैक मरमत का कार्य किया जा सके ।

रात 10 बजे से पहले यह मार्ग सामान्य रूप से रहेगा चालू :–

प्राप्त जानकारी के अनुसार निराधरित अवधि में फाटक पर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहन नहीं निकल सकेंगे। परंतु दिन में यह मार्ग सामान्य रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा जिसमे रात 10 बजे से पहले इस मार्ग का उपयोग इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन कर सकेंगे ।

रात 10 बजे के बाद 7.5 किमी की जगह अब 24 किमी का सफर :–

फाटक बंद होने का सबसे बड़ा असर घोडारी और आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों पर पड़ेगा। सामान्य स्थिति में महासमुंद से घोडारी की दूरी करीब 7.5 किलोमीटर है। लेकिन फाटक बंद रहने के दौरान यातायात को तुमगांव की ओर मोड़ा जाएगा जिसकी वजह से उन्हें अतिरिक्त 24 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ेगा ।

इस वैकल्पिक रास्ते में महासमुंद से तुमगांव करीब 13 किलोमीटर और तुमगांव से घोडारी लगभग 11 किलोमीटर पड़ता है। यानी लोगों को अपने सामान्य रास्ते की तुलना में करीब 24 किलोमीटर का चक्कर लगाकर सफर करना पड़ेगा जिसके कारण पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय भी लग सकता है ।

मरीजों और यात्री बसों को होगी ज्यादा परेशानी :–

मरीजों और बस यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी इस मार्ग का इस्तेमाल घोडारी सहित आसपास के कई गांवों के लोग रोजाना करते हैं। रात के समय किसी मरीज को जिला अस्पताल लाने की जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त दूरी परेशानी बढ़ा सकती है। एंबुलेंस और निजी वाहनों को भी डायवर्टेड रूट से गुजरना होगा जिससे मरीजों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

अतिरिक्त दूरी से यात्री बसों पर होगी देरी :–

इसके अलावा रायपुर से ओडिशा की ओर जाने वाली रात की यात्री बसों पर भी इसका असर पड़ सकता है। अतिरिक्त दूरी के कारण यात्रा का समय बढ़ने की संभावना है जिसकी वजह से यात्रियों को भी अतिरिक्त समय लग सकता है। 

तुमगांव और घोडारी में तैनात रहेगी यातायात पुलिस :–

रेलवे से मिली सूचना के बाद यातायात पुलिस ने वैकल्पिक व्यवस्था तैयार की है। तुमगांव मार्ग के ओवरब्रिज के पास महासमुंद की ओर और घोडारी में एनएच-53 के पास पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इन स्थानों से रात में आने वाले वाहनों को डायवर्टेड रूट की जानकारी दी जाएगी जिससे वे सभी वाहन डायवर्टेट रुट का उपयोग करके अपने पहुंच मार्ग पर पहुंचेंगे ।

रेलवे और यातायात पुलिस ने की वाहन चालकों से अपील :–

रेलवे और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बेलसोंडा फाटक की ओर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। इससे जाम और अनावश्यक परेशानी से भी बचा जा सकेगा जिससे सभी अपने पहुंच मार्ग पर सुरक्षित पहुंच सकेंगे ।

निष्कर्ष :–

महासमुंद बेलसोंडा रेलवे फाटक पर चार रातों का ब्लॉक रात में सफर करने वालों की परेशानी बढ़ाएगा। वाहन चालकों को 24 किलोमीटर तक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है, इसलिए रात के सफर से पहले वैकल्पिक तुमगांव मार्ग की जानकारी रखना जरूरी होगा जिससे समय का बचाव और सुरक्षित तरीके से अपने पहुंच मार्ग पर पहुंचा जा सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ