महासमुंद में नशीली दवाओं की तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार

 महासमुंद में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में जब्त पेंटाजोसिन इंजेक्शन
महासमुंद पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध परिवहन के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़,महासमुंद।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस को बड़ी कार्रवाई में सफलता मिली है। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र में जांच के दौरान बलौदा पुलिस ने मोटरसाइकिल से कथित तौर पर नशीली दवाओं का परिवहन कर रहे तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 नग कोडीन युक्त सिरप और 79 नग पेंटाजोसिन इंजेक्शन बरामद करने का दावा किया है इसके साथ ही इसमें पकड़ाए गए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे जा जांच किया जा रहा है।

अंतर्राज्यीय सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी :–

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8:25 बजे फारेस्ट नाका सिरपुर में की गई। अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस टीम को एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आते दिखाई दिए। वाहन क्रमांक CG 06 HC 7516 को रोककर सवारों से पूछताछ और तलाशी ली गई जिसके बाद ये तीनो आरोपी स्तब्ध हो गए ।

तलाशी में मिली प्रतिबंधित दवाएं :–

तलाशी के दौरान पुलिस को प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। बरामद सामान में CODEINE PHOSPHATE AND TRIPROLIDINE HYDROCHLORIDE युक्त 13 सिरप शामिल हैं, जिसकी कीमत पुलिस ने 2,448 रुपये बताई है। इसके अलावा PENTAZOCINE LACTATE के 79 इंजेक्शन भी बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 4,740 रुपये बताई गई है अंदाजा लगाया जा रहा है की इन दवाओं का उपयोग करके आरोपियों द्वारा इसे गैर कानूनी तरीके से उपयोग किया जा सकता था। 

ओडिशा से सरायपाली जा रही थी ये नशीली दवाएं:–

पुलिस के मुताबिक आरोपी इन दवाओं को पदमपुर, ओडिशा से सरायपाली की ओर ले जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान दवाओं के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया। इसके साथ ही आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार जब्त नशीली दवाओं, वाहन और मोबाइल समेत कुल संपत्ति की कीमत 64,188 रुपये बताई जा रही है जिसके बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार करके आगे की कार्यवाही के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।

सरायपाली सहित अन्य स्थान के है आरोपी :–

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमीत बारीक, दुर्गेश चौहान और सुमीत कुमार पाणिग्रही के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुमीत बारीक की उम्र 20 वर्ष, दुर्गेश चौहान की उम्र 21 वर्ष और सुमीत कुमार पाणिग्रही की उम्र 18 वर्ष है। दुर्गेश चौहान सरायपाली के वीरेंद्र नगर और सुमीत कुमार पाणिग्रही झिलमिला क्षेत्र का निवासी बताया गया है जिन्हे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

नरलोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही :–

पुलिस ने इस मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 67/26 दर्ज किया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है जहां आरोपियों से आगे की पूछताछ की जाएगी।

महासमुंद पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। खासकर अंतरराज्यीय सीमा से जुड़े क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है, ताकि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर होने वाले अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और इन प्रतिबंधित मादक पदार्थों को आदान प्रदान करने वालो के ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई किया जा सके ।

इसके जुड़े अन्य संभावित तथ्यों की जांच तेज :–

सिरपुर सीमा क्षेत्र में हुई यह कार्रवाई बताती है कि नशीली दवाओं के अवैध परिवहन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सीमा नाकों पर निगरानी और वाहन जांच को लगातार मजबूत किया जा रहा है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी के बाद अब पुलिस मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है जिसमे इस मामले में संयुक्त बाकी लोग को भी जल्द से जल्द पकड़ा जा सके ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ