रायपुर घूमने जाने वाले हो तो सावधान! 24 घंटे में 159 गुमशुदगी FIR, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

 रायपुर घूमने जाने वाले हो तो सावधान! 24 घंटे में 159 गुमशुदगी FIR, महिलाएं और बच्चे भी शामिल

रायपुर घड़ी चौक पर गुमशुदगी के मामलों को दर्शाते लापता पोस्टर और पुलिस जांच का दृश्य
रायपुर के घड़ी चौक का दृश्य, जहां गुमशुदगी के मामलों को दर्शाते पोस्टर और पुलिस जांच की सांकेतिक  तस्वीर दिखाई गई है।
रायपुर , छत्तीसगढ़।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुमशुदगी के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। रायपुर कमिश्नरेट और ग्रामीण थाना क्षेत्रों में शनिवार से रविवार के बीच महज 24 घंटे के दौरान 159 गुमशुदगी की FIR दर्ज की गईं। इनमें महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। ऐसे में रायपुर आने-जाने वाले लोगों के लिए भी सतर्क रहना जरूरी है, हालांकि इन आंकड़ों को पर्यटकों के लिए सीधे खतरे के तौर पर नहीं देखा जा सकता फिर भी सोचने की बात यह है की आखिर इतनी गुमशुदगी की रिपोर्ट हो क्यू रही है।

24 घंटे में 159 लोग हुए लापता, महिलाओं की संख्या ज्यादा :–

पुलिस से सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 159 गुमशुदगी मामलों में 78 महिलाएं, 54 वयस्क पुरुष, 17 बच्चे और नाबालिग तथा 10 बुजुर्ग शामिल हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सामने आए मामलों में परिस्थितियां भी अलग हैं बताया जा रहा है की इन सभी गुमशुदगी की सूचना रायपुर के अलग अलग थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई है।

एक थाने में सबसे ज्यादा मामले :–

 रायपुर के इस गुमशुदगी के आंकड़ों में मुजगहन थाना क्षेत्र में सबसे अधिक 16 गुमशुदगी दर्ज हुईं। इसके बाद उरला में 18, गुढ़ियारी में 13, खमतराई में 11 और टिकरापारा में 9 मामले सामने आए। कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी एक से लेकर सात तक गुमशुदगी दर्ज की गई अब देखना यह है की इन सब का कारण आखिर क्या हो सकता है ।

शादी के अगले दिन दुल्हन गायब, पुलिस के सामने कई सवाल :–

गोलबाजार थाना क्षेत्र का मामला इस पूरी खबर में खास तौर पर चर्चा में है। यहां शादी के अगले ही दिन 25 वर्षीय नवविवाहिता के लापता होने की शिकायत सामने आई है। इसके अलावा आमानाका इलाके से ट्रक का खलासी, माना कैंप स्थित वरिष्ठजन आश्रम से 72 वर्षीय बुजुर्ग और इलाज के लिए अस्पताल पहुंची 43 वर्षीय महिला के गायब होने की शिकायत भी दर्ज हुई है इन सब गुमशुदगी में सोचने वाली सबसे बड़ी बात यह है की आखिर राजधानी में ऐसा क्या हो रहा है जो पिछले कुछ दिनों में यहां के लोग घुमशुदा हो रहे है इन अलग-अलग मामलों से साफ है कि हर गुमशुदगी के पीछे परिस्थितियां एक जैसी नहीं हैं।

पारिवारिक विवाद से लेकर प्रेम संबंध तक, कई वजहें :–

पुलिस के मुताबिक गुमशुदगी के पीछे पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी के बीच अनबन, प्रेम संबंध, आर्थिक परेशानी, बेरोजगारी, नशे की आदत, संपत्ति विवाद और घरेलू हिंसा जैसे कारण हो सकते हैं इसके साथ ही इसमें अन्य परिस्थितियां भी हो सकते है ।

किशोरों और नाबालिगों के मामलों में पढ़ाई का दबाव, घर में विवाद और प्रेम संबंध जैसी परिस्थितियां भी सामने आ सकती हैं। इसलिए पुलिस प्रत्येक मामले को उसकी परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग तरीके से देख रही है जिससे अचानक रायपुर में ये गुमशुदगी का मामला समझा जा सके ।

मोबाइल और आखिरी लोकेशन से तलाश तेज :–

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद पुलिस सामान्य गुमशुदगी की जांच के साथ इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं किसी व्यक्ति को बंधक बनाकर तो नहीं रखा गया या जानबूझकर छिपाया गया है जिसमे उससे कुछ कृत्य कराया जा रहा हो।

लापता व्यक्ति के मोबाइल, संपर्कों, आखिरी लोकेशन और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध परिस्थितियों वाले मामलों में किसी आपराधिक घटना की संभावना को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है जिससे आगे की गुत्थी सुलझ सके ।

रायपुर जाने वालों के लिए जरूरी सावधानी :–

रायपुर घूमने या किसी काम से आने वाले लोगों को इन आंकड़ों से घबराने की जरूरत नहीं है, mokanews आपको अपील करता है की लेकिन सामान्य सावधानी जरूर रखनी चाहिए। खासकर परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग बच्चों और बुजुर्गों पर नजर रखें, जरूरी संपर्क नंबर सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ निजी जानकारी साझा करने से बचें स्वस्थ्य रहे सुरक्षित रहे ।

हर परिस्थितियों की जांच पर तेजी :–

रायपुर में 24 घंटे के भीतर 159 गुमशुदगी FIR दर्ज होना निश्चित तौर पर गंभीर आंकड़ा है। हालांकि हर मामला अपराध से जुड़ा हो, ऐसा मानना सही नहीं होगा। पुलिस अब हर शिकायत की परिस्थितियों के आधार पर जांच कर रही है। आने वाले समय में इन मामलों में पुलिस कितनी तेजी से लापता लोगों तक पहुंचती है, यह सबसे अहम बात होगी जिससे इन सब कारणों का पता लगाया जा सकेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ