महासमुंद में राहगीर से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी अभिरक्षा में
![]() |
| महासमुंद के बागबाहरा में राहगीर से लूट के मामले में पुलिस कार्रवाई की सांकेतिक तस्वीर। |
छत्तीसगढ़, महासमुंद।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राहगीर को रास्ते में रोककर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में बागबाहरा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल चार विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है इसके साथ ही पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया ।
रेलवे फाटक के पास बाइक रोककर बनाया निशाना :–
प्राप्त जानकारी में पुलिस के अनुसार घटना 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे की है। बागबाहरा निवासी दिनेश कुमार सूर्यवंशी ग्राम घुंचापाली स्थित जियो टावर पर काम पूरा करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान धान मंडी बागबाहरा के पास रेलवे फाटक के नजदीक कुछ युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और उनके साथ कथित तौर पर लूटपाट की।
आरोप है कि युवकों ने दिनेश के साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन और 200 रुपये नकद छीन लिए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 28,200 रुपये बताई गई है। घटना के बाद पीड़ित ने बागबाहरा थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुवे 24 घंटो के भीतर ही आरोपियों को धार दबोचा ।
पीड़ित के बताए हुलिए से आरोपियों तक पहुंची पुलिस :–
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ करने के साथ पीड़ित से आरोपियों के हुलिए, कद-काठी और रंग-रूप की जानकारी ली गई। इन्हीं सुरागों के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां उन्होंने लूटपाट की बात को स्वीकार कर अपना जुर्म कबूल किया।
पुलिस ने जप्त किया लूट का सामान :–
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने रियलमी 15 5G मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर आरोपियों को हिरासत में लिया ।
चार वयस्क आरोपी गिरफ्तार, चार नाबालिग भी पकड़े गए :–
मामले में पुलिस ने शिवदास (26), वासु सोनवानी (19), शिवप्रसाद उर्फ कन्हैया नेताम (22) और राज तांडी (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी बागबाहरा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। जांच के दौरान वारदात में चार विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई। पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। मामले में वयस्क और नाबालिग आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अलग-अलग कानूनी प्रक्रिया की जा रही है जहां वयस्क और नबालिकों को बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता ) के हिसाब से धाराएं लगेंगी।
बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई :–
बागबाहरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 310(2), 126(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए चारों वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है जहां पुलिस द्वारा इस वारदात में संलिप्त और लोगो का पता लगाया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसे वारदात करने के बाद आरोपी पुलिस के बारे के बार हर सोचे।
पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का खुलासा वारदात के करीब 24 घंटे के भीतर हो गया। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच और आरोपियों से संबंधित जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में जुटी है साथ ऐसे घटनाओं में संलिप्त होने वाले लोगो का लता लगा रही है।
पुलिस की इस कार्यवाही से लूट करने वालो के दहशत का माहौल :–
महासमुंद के बागबाहरा में राहगीर से लूट के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई। लूट का मोबाइल, नकदी और चाकू बरामद कर चार वयस्क आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि चार नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है पुलिस द्वारा किए गए इस कार्यवाही से लूटपाट करने वाले अन्य आरोपियों में दहशत माहौल है जहां अंदाजा लगाया जा सकता है की बज दोबारा ऐसा कृत्य नही करेंगे ।

0 टिप्पणियाँ