लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा को बनाया निशाना, रायपुर रेफर

छत्तीसगढ़ में छात्रा पर एसिड अटैक: लाइब्रेरी से लौटते समय युवक ने किया हमला, हालत गंभीर

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक की घटना


छत्तीसगढ़,महासमुंद, बालोद, रायपुर।

Balod Acid Attack News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सोमवार को एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रा दोपहर में आमापारा स्थित लाइब्रेरी से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंचाई कॉलोनी के पास एक युवक ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोककर उस पर एसिड फेंक दिया जिससे छात्रा बुरी तरह घायल हो गई जिसे उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट किया गया ।

इस हमले में छात्रा का चेहरा और आंखें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया है जिसके बाद आगे की जांच जारी है ।

 लाइब्रेरी से घर लौटते समय हुआ हमला :–

४बताया जा रहा है कि छात्रा नियमित रूप से लाइब्रेरी जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सोमवार को भी वह पढ़ाई करने के बाद घर लौट रही थी। सिंचाई कॉलोनी के आसपास पहुंचने पर एक युवक ने कथित तौर पर उसका रास्ता रोक लिया और उस पर एसिड फेंक दिया जिससे युवती घायल हो गई ।

अचानक हुए हमले से छात्रा गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है जिसके बाद स्थानीय इलाके में सावधानी बरती जा रही है ।

 प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी छात्रा :–

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने MA की पढ़ाई पूरी कर ली है और फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पढ़ाई के लिए वह लाइब्रेरी जाती थी। इसी दौरान उसके साथ यह गंभीर वारदात हुई। बताया जा रहा है कि छात्रा के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान का पता लगाने में जुटी हुई है जिसके बाद यह प्राणघाती हमला करने का मामला सामने आएंगे।

 एसपी के नेतृत्व में आरोपी की तलाश तेज :–

घटना की गंभीरता को देखते हुए बालोद एसपी किरण चह्वाण ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में घेराबंदी की जा रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लाइब्रेरी जाने वाले ऐसे स्टूडेंट्स के साथ के साथ ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले आरोपियों के साथ कठिन से कठिन सजा मिलनी चाहिए ।

रास्ता रोककर हमला करने की बात सामने आई :–

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोकने के बाद हमला किया। हमले के बाद छात्रा किसी तरह वहां से निकलकर मदद तक पहुंची। हालांकि, वारदात की पूरी वजह और आरोपी की पहचान पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी जिसके बाद आगे की जांच जारी है । एसिड अटैक जैसी घटनाएं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। खासकर पढ़ाई या काम के लिए घर से निकलने वाली युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है जो ये कृत्य करते है उनके ऊपर कठिन कठिन कार्यवाही होनी चाहिए।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगा पूरा मामला :–

फिलहाल छात्रा का इलाज रायपुर में किए जाने की जानकारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ-साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य संभावित सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे आरोपी की जल्द से जल्द तलाश की जा सके और उसे पकड़ में लाया जा सके ।

नारी सुरक्षा के ऊपर उठे सवाल? :–

बालोद में छात्रा पर हुए कथित एसिड अटैक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता आरोपी को जल्द गिरफ्तार करना और घटना की वास्तविक वजह सामने लाना है। छात्रा की हालत को देखते हुए उसके बेहतर इलाज पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी तस्वीर साफ है इस मामले को देख कर लोगो के मन में यही सवाल उठने लगे है क्या यही है नारी सुरक्षा अभियान जो लड़कियों के ऊपर एसिड फेक रहे है ? 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ