छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 21 निरीक्षकों का तबादला

 CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस निरीक्षकों का तबादला, महासमुंद समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

CG Police Transfer 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में 21 पुलिस निरीक्षकों की नई पदस्थापना का आदेश जारी। symbolic image

छत्तीसगढ़ , रायपुर, महासमुंद।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी अलग-अलग आदेशों के तहत 21 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण/नई पदस्थापना की गई है। इन आदेशों में निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक को विभिन्न जिलों तथा पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है जिसमे 21 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है ।

महासमुंद सहित कई जिलों के अधिकारियों की हुई पदस्थांतरित :–

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर जारी आदेशों में महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, राजनांदगांव, कोरबा, सुकमा, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर, बस्तर और रायपुर सहित कई स्थानों के निरीक्षको की पदस्थापना बदली गई है। कुछ अधिकारियों को जिला पुलिस से हटाकर विशेष इकाइयों और पुलिस मुख्यालय से जुड़ी इकाइयों में जिम्मेदारी दी गई है जिनके बाद वे सभी इन स्थानों पर स्थानांतरित होकर अपना पुलिस विभाग में अपना सेवा प्रदान करेंगे ।

महासमुंद के निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा का भी तबादला :–

बताया जा रहा है की जारी आदेश में महासमुंद में पदस्थ निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा को नई जिम्मेदारी देते हुए मानव अधिकार आयोग, रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं एक अन्य आदेश में निरीक्षक विष्णु प्रताप सिंह चौहान को मानव अधिकार आयोग, रायपुर से स्थानांतरित कर महासमुंद पदस्थ किया गया है जिसमे कुल पुलिस के 21 निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है ।

इस तरह महासमुंद पुलिस में भी अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव देखने को मिला है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित निरीक्षकों को अपनी नई इकाई में कार्यभार संभालना होगा जिसमे वे इन सभी पद स्थापना कर कार्यभार सम्हालेंगे ।

कई संवेदनशील छेत्र और जिलों से अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी :–

पुलिस मुख्यालय के आदेश में अलग-अलग जिलों में तैनात निरीक्षकों को नई इकाइयों में भेजा गया है। इनमें बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ रायपुर स्थित पुलिस इकाइयों में भी नई पदस्थापना की गई है। एक आदेश में कुछ निरीक्षकों को S4C, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं अन्य अधिकारियों को रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर, बस्तर और बीजापुर जैसी नई इकाइयों में भेजा गया है जो छत्तीसगढ़ में हुवे बड़े प्रशासनिक फेरबदल कहा जा सकता है।

स्थापना बोर्ड के निर्णय के आधार पर आदेश :–

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि ये पदस्थापनाएं पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार प्रशासनिक दृष्टिकोण से की गई हैं। आदेशों पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। इन तबादलों के साथ संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना इकाइयों में कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अलग-अलग आदेशों में पूर्व पदस्थापना और नई पदस्थापना का विवरण भी दर्ज किया गया है जोकि इस आदेश में उल्लेखित किया गया है।

कोर्ट के आदेश से जुड़े एक मामले में भी फैसला :–

जारी दस्तावेजों में एक अन्य मामले का भी उल्लेख है, जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन तथा पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक के आधार पर पूर्व स्थानांतरण से संबंधित निर्णय लिया गया है। दस्तावेज के अनुसार संबंधित अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर बोर्ड में विचार किया गया और उसके बाद आदेश जारी किया गया जिसके बाद इन सभी निरीक्षकों का तबादला किया गया है ।

महासमुंद के निरीक्षक रायपुर और रायपुर के महासमुंद :–

छत्तीसगढ़ पुलिस में किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल से कई जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। महासमुंद से सिद्धार्थ मिश्रा का मानव अधिकार आयोग रायपुर जाना और रायपुर से विष्णु प्रताप सिंह चौहान का महासमुंद आना इस फेरबदल के प्रमुख बदलावों में शामिल है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित इकाइयों में पुलिस निरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा जिसमे वे अपने पद के आधार पर कार्यभार सम्हालेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ