महासमुंद जिले में दो दिनों में दो बड़े सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत और कई घायल
![]() |
| महासमुंद जिले में NH-53 और NH-353 पर हुए दो सड़क हादसों का प्रतिकात्मक तस्वीर। |
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो दिनों के भीतर हुए दो गंभीर सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। एक दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास हुई, जहां कार और ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए। वहीं, महासमुंद-रायपुर मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-353 में तेज रफ्तार आइशर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की जान चली गई। इस दूसरे हादसे में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से भी टकरा गया, जिससे चालक वाहन के स्टेयरिंग में फंस गया महासमुंद में बढ़ रहे सड़क हादसे ने फिर से सुरक्षा का नजरिया बदल दिया है।
NH-53 पर कार और ट्रक की टक्कर, दो महिलाओं की मौत :–
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बावनकेरा चौक के पास हुए हादसे में संबलपुर से लौट रही कार आगे चल रहे 16 चक्का ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जिससे दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके ।
NH-353 पर तेज रफ्तार आइशर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर :–
दूसरी घटना महासमुंद से रायपुर जाने वाले मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-353 में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार आइशर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आशीष सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह महासमुंद के वार्ड-5 का निवासी बताया गया है अब दुर्घटना के कारणों का पता पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
टक्कर के बाद आइशर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। वाहन चालक केबिन में स्टेयरिंग के पास फंस गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया गया जहां उसका इलाज जारी है।
मिले सूत्रों में चालक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 48 वर्ष बताई गई है। वह रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र का निवासी बताया गया है फिलहाल इसका इलाज रायपुर में किया जा रहा है।
दो हादसे, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल :–
दो अलग-अलग राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई इन दुर्घटनाओं ने तेज रफ्तार और सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन की अहमियत को फिर सामने ला दिया है। भारी वाहनों और दोपहिया वाहनों के बीच टक्कर होने पर गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। वहीं, कार और ट्रक की भिड़ंत भी यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है जिसमे सुरक्षा का ख्याल रखना बहुत आवश्यक है।
ऐसे मार्गों पर वाहन चलाते समय निर्धारित गति सीमा का पालन करना, आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखना और सड़क की परिस्थितियों के अनुसार सावधानी बरतना जरूरी है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक की सतर्कता भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिसमे वाहन चलाते समय इन सभी आवश्यक नियमों का पालन करके खुद के और वाहन में सवार लोगो की जान बचाई जा सकती है।
जिले में दो दिनों में गंभीर सड़क हादसे सड़क सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?
महासमुंद जिले में दो दिनों के भीतर सामने आए इन दो सड़क हादसों में कुल तीन लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। NH-53 पर कार-ट्रक की टक्कर और NH-353 पर बाइक-आइशर वाहन की भिड़ंत, दोनों घटनाएं सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने की जरूरत बताती हैं। हादसों के कारणों और संबंधित मामलों में पुलिस की जांच महत्वपूर्ण होगी। सुरक्षित गति, यातायात नियमों का पालन और जिम्मेदारी से वाहन चलाना ही सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के सबसे जरूरी उपाय हैं ।
साथ ही सड़क दुर्घटना पर हो रहे ऐसे मामलो ने सड़क सुरक्षा पर फिर से सवाल खड़ा कर दिया है की यातायात के नियमो का पालन आखिर लोग क्यों नही कर रहे है जिससे जिले में बड़े बड़े सड़क दुर्घटनाएं हो रहे है।

0 टिप्पणियाँ