देर रात डीजे बंद कराने गई पुलिस से विवाद, सिपाही से मारपीट का आरोप

Raipur News: डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस से मारपीट, तीन युवकों पर FIR

रायपुर में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस और युवकों के बीच विवाद
Raipur DJ Controversy Police FIR

रायपुर,छत्तीसगढ़ ।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एलआईसी बिल्डिंग के सामने कैनाल रोड ब्रिज के नीचे कुछ युवक देर रात तक डीजे बजा रहे थे। तेज आवाज की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और dj की आवाज को कम करने के साथ बंद करने को कहा गया ।

पुलिस द्वारा प्राप्त सूत्रों के हवाले मौके पर पहुंचे सिपाही दुष्यंत जायसवाल और अन्य पुलिसकर्मियों ने युवकों से डीजे की आवाज कम करने और उसे बंद करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर वहां मौजूद युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला बहस से आगे बढ़ गया और विवाद की स्थिति बन गई और झड़प का रूप ले लिया ।

डीजे बंद कराने को लेकर बढ़ा विवाद :–

बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने की कोशिश के दौरान युवकों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान सिपाही दुष्यंत जायसवाल के साथ युवकों ने मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस अब घटना से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है जिसमे साक्ष्य के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला :–

पुलिस ने मामले में विजय तांडी, जय तांडी और भीम महानंद के खिलाफ FIR दर्ज की है। तीनों पर सिपाही के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों और घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके और निष्पक्ष कार्यवाही की जा सके ।

देर रात तेज आवाज में डीजे पर पुलिस की निगरानी :–

त्योहारी सीजन और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जाती है। तेज ध्वनि को लेकर निर्धारित नियमों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना आयोजकों की जिम्मेदारी होती है रायपुर की इस घटना ने एक बार फिर देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने और पुलिस कार्रवाई के दौरान होने वाले विवादों को चर्चा में ला दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है जिसमे विवाद होने के कारणों का पता लगाया जाएगा ।

कानून व्यवस्था बनाए रखे :–

रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में डीजे बंद कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ कथित मारपीट के मामले में तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस तरह के मामलों में आयोजकों और युवाओं के लिए जरूरी है कि वे देर रात ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करें और पुलिस की कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखें जिसमे व्यवस्थाओं में पुलिस प्रशासन का सहयोग अवश्य करे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ