महासमुंद में कहार भोई समाज ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से की सौजन्य भेंट, जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
![]() |
| महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य मुलाकात महासमुंद कहार भोई समाज के पदाधिकारी गण। |
महासमुंद कहार भोई समाज महासमुंद की ओर से क्षेत्रीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिवस के अवसर पर सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान समाज के पदाधिकारी और युवा संगठन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की उन्होंने विधायक का आभार जताते हुवे हर्ष व्यक्त किया।
समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर किया गया संवाद :–
महासमुंद कहार भोई समाज की इस सौजन्य मुलाकात में समाज से जुड़े विभिन्न विषयों और सामाजिक सहभागिता को लेकर भी संवाद का अवसर बना। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों की उपस्थिति ने इस मुलाकात को विशेष बनाया। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित यह भेंट सामाजिक स्तर पर आपसी संवाद और जनप्रतिनिधियों के साथ संपर्क की एक कड़ी के रूप में सामने आई हैं जिससे समाज के प्रति रुचि को क्षेत्रीय विधायक के समरूप रखा गया।
पंच सहित समाज के सदस्यों ने की विधायक से सौजन्य मुलाकात :–
इस अवसर पर कहार भोई समाज महासमुंद के अध्यक्ष एवं महासभा कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार बोयर, सचिव शिवम बनवासी और कोषाध्यक्ष रोशन औसर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं समाज के युवा संगठन की ओर से युवा अध्यक्ष रिंकू गौतम और सचिव मिकुन औसर भी मौजूद रहे इसके साथ ही समाज के सदस्य भी उपस्थित थे जिसमे
तारेन गौतम, सुधीर सैनिक, सुभाष गौतम और करूण औसर समेत समाज के अन्य सदस्यों ने भी विधायक से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जन्मदिवस के अवसर पर विधायक को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक स्तर पर आपसी सहयोग एवं संवाद को आगे बढ़ाने की भावना व्यक्त की जिसमे विधायक ने इन सभी समाज से जुड़े व्यक्तियों का अभिवादन भी किया ।
किसी भी सामाजिक संगठन के लिए जनप्रतिनिधियों से संवाद जरूरी :–
समाज की ओर से आयोजित इस मुलाकात में पदाधिकारियों और युवाओं की भागीदारी भी देखने को मिली। किसी भी सामाजिक संगठन के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे समाज से जुड़े विषयों को सामने रखने और सामाजिक गतिविधियों के लिए आपसी समन्वय का अवसर मिलता है जहां इन सभी पदाधिकारियों ने विधायक के जन्म दिवस के अवसर पर सौजन्य भेंट करके यह कार्य किया ।
कहार भोई समाज महासमुंद समय-समय पर सामाजिक गतिविधियों और सामुदायिक स्तर पर सहभागिता से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। विधायक के जन्मदिवस पर की गई यह सौजन्य भेंट भी इसी सामाजिक संपर्क की कड़ी के रूप में देखी जा सकती है जिसमे समाज के पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के सदस्यों का भी अहम योगदान रहा।
वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ युवा भी मौजूद रहे :–
इस दौरान समाज के सदस्यों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी जीवन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ युवा सदस्यों की मौजूदगी ने इसे सामूहिक सौजन्य भेंट का रूप दिया किसी भी समाज में वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी युवाओं के मार्गदर्शन के लिए अहम योगदान रहता है जिसमे वरिष्ट युवाओं के एक बेहतर समाज कल्याण और बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन करते है ।
जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर जताया आभार :–
कहार भोई समाज महासमुंद की ओर से विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिवस पर की गई सौजन्य भेंट सामाजिक संवाद और सहभागिता का अवसर बनी। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं कुल मिलाकर समाज के विकास के लिए इन पदाधिकारियों सहित समाज के सदस्यों का महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जी से सौजन्य मुलाकात सफल रहा ।

0 टिप्पणियाँ