महासमुंद में 8,720 पदों पर रोजगार का मौका, 30 सितंबर से लगेंगे कैंप

 महासमुंद में 8,720 पदों पर रोजगार का अवसर, 30 सितंबर से लगेंगे मोबिलाइजेशन कैंप

महासमुंद के युवाओं के लिए 8,720 पदों पर सीधी भर्ती और रोजगार का अवसर
महासमुंद के युवाओं के लिए 8,720 रिक्त पदों पर रोजगार का अवसर, राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए पंजीयन और काउंसलिंग कैंप आयोजित होंगे।

महासमुंद छत्तीसगढ़। 

महासमुंद जिले के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। रायपुर में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए अलग-अलग कंपनियों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त हुई है। इन पदों पर भर्ती के लिए जिले के युवाओं को रोजगार मेले से पहले पंजीयन और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जिसके तहत वे निजी कंपनियों में अपना भविष्य बना सकते है ।

ई – रोजगार पोर्टल पर जानकारी प्रदर्शित :–

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में कुल 36 नियोजकों के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती का अवसर बताया गया है। उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन प्रदर्शित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं जहां वे योग्यतानुसार जॉब पा सकते है।

30 सितंबर से महासमुंद जिले में शुरू होंगे कैंप :–

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय रोजगार मेले में जिले से अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मेले की पूरी जानकारी देना, उपलब्ध नौकरी के अवसरों से परिचित कराना और पंजीयन में सहायता करना है जिसके बाद वे सभी पंजीकृत युवाओं को इन स्थानों पर आना होगा ।

महासमुंद जिले में लगेगा काउंसलिंग कैंप :–

जहां निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 सितंबर को जनपद पंचायत बसना और 1 अक्टूबर को जनपद पंचायत सरायपाली में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत पिथौरा और बागबाहरा में मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप आयोजित होंगे जो युवाओं को रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी देंगे 

इन जनपद पंचायतों में लगने वाले शिविरों का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। युवाओं को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर रोजगार मेले से जुड़ी जानकारी, उपलब्ध पदों और पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त करें ताकि रोजगार मेले में जाने के बाद उन्हें किसी भी परेशानी का सामना करना ना पड़े ।

जिला रोजगार कार्यालय में भी मिलेगी सुविधा :–

जनपद पंचायतों के अलावा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद में भी पंजीयन और मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां कार्यालयीन समय के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जहां रोजगार के बारे में वे जानकारी एकत्र कर सकते है।

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ातालाब में आयोजित किया जाएगा। महासमुंद जिले के युवाओं के लिए यह रोजगार मेले तक पहुंचने से पहले अपनी योग्यता के अनुरूप अवसर समझने और आवश्यक पंजीयन पूरा करने का सौभाग्यपूर्ण मौका है ये महासमुंद के ऐसे युवा के लिए खास है जो निजी क्षेत्र में अपना पहचान(भविष्य) बनाना चाहते है ।

युवाओं के लिए क्या है जरूरी? :–

रोजगार मेले में जाने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और उपलब्ध नौकरी के विकल्पों की जानकारी देख लेना चाहिए। ई-रोजगार पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्तियों को देखकर अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप अवसरों की पहचान कर सकते हैं। पंजीयन और काउंसलिंग के दौरान संबंधित विभाग से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है।

7 एवं 8 अक्टूबर को होगा रोजगार मेला :–

महासमुंद जिले के युवाओं के लिए 8,720 रिक्त पदों वाला राज्य स्तरीय रोजगार मेला रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया है। 30 सितंबर से शुरू हो रहे मोबिलाइजेशन एवं काउंसलिंग कैंप के जरिए अभ्यर्थियों को पंजीयन, नौकरी के अवसर और रोजगार मेले की प्रक्रिया समझने में सहायता मिलेगी। इच्छुक युवा निर्धारित तिथियों पर संबंधित शिविर या जिला रोजगार कार्यालय पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होने वाले रोजगार मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है।

यह खबर भी पढ़े 👇
महासमुंद में रोजगार मेले का आयोजन :– 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ