महासमुंद में 24 सितंबर को रोजगार के बंपर अवसर: रोजगार मेले में 230 नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई
![]() |
| महासमुंद में 24 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय रोजगार मेले में 230 पदों पर भर्ती का अवसर का ai image |
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 24 सितंबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद की ओर से जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां शामिल होंगी और अलग-अलग पदों के लिए कुल 230 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमे इच्छुक उम्मीदवार संदर्भित डॉक्यूमेंट्स के साथ इस अवसर का लाभ के सकते है।
सीधे कंपनियों तक पहुंचने का अवसर है ये रोजगार मेला :–
महासमुंद में होने वाले इस रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के स्थानीय युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ऐसे युवा जो नौकरी की तलाश में हैं और निजी कंपनियों में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह मेला सीधे कंपनियों तक पहुंचने का अवसर उपलब्ध कराएगा जिसमे निजी क्षेत्र में रोजगार चाहने वाले युवा जा सकते है।
24 सितंबर को होगा जिला स्तरीय रोजगार मेला :–
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद में इस रोजगार मेले का आयोजन 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा। कार्यक्रम का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को तय समय के भीतर आयोजन स्थल पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा जिसके बाद आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा ।
इसके साथ ही आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ और किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए समय से पहले पहुंचें। मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे और योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा और आगे की चयन प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा ।
पांच निजी कंपनियां करेंगी 230 पदों पर भर्ती :–
इस रोजगार मेले में पांच निजी कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इनमें स्वतंत्रा माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड और श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनिया को शामिल किया गया है ।
कुल 230 पदों पर होगी चयन प्रक्रिया :–
इन कंपनियों में कुल 230 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता और चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनी के नियमों के अनुसार हो सकती है जिसमे सम्पूर्ण जानकारी रोजगार मेले में जाने के बाद पूर्ण रूप से कंपनियों द्वारा बताई जाएगी ।
10वीं से स्नातक और ITI युवाओं के लिए सुनहरा मौका :–
रोजगार मेले में अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए अवसर रखे गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार 10वीं, 12वीं, ITI, B.Sc. Agriculture और विभिन्न स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पदों के लिए हिस्सा ले सकते हैं तथा इस रोजगार मेले में अवसर स्वरूप निजी कंपनियों में अपना भविष्य बना सकते है । इस रोजगार मेले में जिले के ऐसे युवाओं को भी अवसर मिल सकता है, जो पढ़ाई पूरी करने के बाद स्थानीय स्तर पर रोजगार की तलाश कर रहे हैं इन लोगो के लिए यह रोजगार मेला किसी अवसर से कम नहीं है ।
पहले ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी :–
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार छत्तीसगढ़ रोजगार एप या आधिकारिक रोजगार वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। केवल आयोजन स्थल पर पहुंचना पर्याप्त नहीं होगा, इसलिए उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पहले पूरी कर लें उसके बाद ही रोजगार मेले में जाए ।
इन प्रमाण पत्रों की छायाप्रति ले जाना आवश्यक :–
साक्षात्कार के समय उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लेकर जाएं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता, वेतन, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जानकारी आधिकारिक सूचना से जरूर जांच लें जिससे रोजगार मेले में जाने पर कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।
इच्छुक युवा निर्धारित मानकों का पालन करके ही रोजगार मेले में पहुंचे :–
महासमुंद में 24 सितंबर को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी तलाशने का एक अवसर है। 230 पदों पर भर्ती के लिए अलग-अलग योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है। इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंच सकते हैं और अवसर का लाभ उठा सकते है ।

0 टिप्पणियाँ