त्योहार में बढ़ेगी फलों की बिक्री, क्या NH-53 पर बढ़ जाएगा हादसे का खतरा?

 महासमुंद के NH-53 पर हादसे का खतरा! सड़क किनारे फल ठेलों पर भीड़, हाईवे पर खड़ी बाइक-स्कूटी से प्रभावित यातायात

महासमुंद NH-53 पर फल ठेलों के पास सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों से प्रभावित यातायात
महासमुंद के NH-53 पर फल ठेलों के आसपास सड़क पर खड़े वाहनों और खरीदारी करते लोगों का प्रतीकात्मक AI चित्र।
छत्तीसगढ़ महासमुंद

 छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर से गुजरने वाले मुख्य हाईवे NH-53 के किनारे इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे है जहां जगह-जगह फल के ठेले नजर आ रहे हैं। सस्ते फल मिलने के कारण इन ठेलों पर ग्राहक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। परेशानी तब बढ़ जाती है, जब लोग फल खरीदने के लिए अपनी बाइक और स्कूटी को मुख्य सड़क के किनारे ही खड़ा कर देते हैं। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है सस्ते फलों के साथ ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।

शहर के लिए व्यस्त मार्ग है NH–53

नेशनल हाईवे NH-53 महासमुंद शहर के लिए महत्वपूर्ण और व्यस्त मार्ग है। इस सड़क पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे फल ठेले लगने और ग्राहकों के वाहन सड़क पर खड़े होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होना चिंता का विषय है जिसके ऊपर ध्यान देना बेहत ही चिंताजनक विषय है।

सड़क के दोनों ओर फल के ठेले, सड़क तक पहुंच रहे ग्राहक :–

महासमुंद शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर फल विक्रेताओं ने ठेले लगाए हुए हैं। इन पर केले, सेब,अनार और अन्य फल बिक्री के लिए रखे जाते हैं। सस्ते दाम पर फल मिलने के कारण लोग यहां रुककर खरीदारी करते हैं जिसमे कई ग्राहक अपने वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थान पर रखने के बजाय सीधे सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं और फल खरीदने लगते हैं। एक के बाद एक वाहन खड़े होने से सड़क का किनारा पार्किंग में बदलता नजर आता है क्या इससे सड़क दुर्घटना होने का संभावना बढ़ रहा है ?

त्योहारों के सीजन में और बढ़ जाता है खतरा :–

शहर के मुख्य हाइवे में त्योहारों के सीजन में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। त्योहारों में पूजा-पाठ और धार्मिक आयोजनों के लिए फलों की मांग बढ़ जाती है। इसके चलते फल खरीदने वालों की संख्या भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। जब बड़ी संख्या में लोग फल खरीदने के लिए सड़क किनारे लगे ठेलों पर पहुंचते हैं, तो उनके बाइक और स्कूटी भी सड़क के आसपास खड़े होने लगते हैं। एक साथ कई वाहन खड़े होने और ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से NH-53 पर यातायात के लिए उपलब्ध जगह कम हो जाती है जिसके कारण यातायात प्रभावित होने लगता है ।


त्योहारों के दौरान बाजार में पहले से ही वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क किनारे फल ठेलों के आसपास होने वाली भीड़ और बेतरतीब पार्किंग दुर्घटना के खतरे को और बढ़ा सकती है। इसलिए त्योहारों के दिनों में इस मार्ग पर विशेष यातायात व्यवस्था की जरूरत महसूस होती है जिसके ऊपर अवश्य ध्यान देना चाहिए।

सड़क पर खड़ी बाइक-स्कूटी से बढ़ रही परेशानी :–

NH-53 जैसे व्यस्त मार्ग पर सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े दोपहिया वाहन दूसरे वाहन चालकों के लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। खासकर जब किसी वाहन को आगे निकलने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़े, तो पीछे से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा बढ़ सकता है फल खरीदने वाले ग्राहकों की भीड़ और सड़क पर खड़े वाहनों के बीच पैदल चलने वाले लोग भी दिखाई देते हैं। इससे यातायात व्यवस्था और अधिक अव्यवस्थित हो जाती है जिसके कारण पैदल चलने वाले लोग सहित अन्य वाहनों को भी परेशानी होती है ।

छोटी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह :–

गौरतलब है की सड़क पर कुछ मिनट के लिए वाहन खड़ा करना सामान्य बात लग सकती है, लेकिन व्यस्त हाईवे पर यही छोटी लापरवाही गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के सामने अचानक कोई बाइक, स्कूटी या राहगीर आने पर चालक को संभलने का मौका कम मिल सकता है ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है की हादसे के बाद ही इस समस्या पर ध्यान दिया जाएगा या उससे पहले ?

पालिका और यातायात विभाग की भूमिका अहम जिससे फल बेचने वाले विक्रेताओं भी प्रभावित न हो न यातायात हो :–

सड़क किनारे फल बेचने वाले लोगों की रोजी-रोटी भी इसी कारोबार से जुड़ी है। इसलिए समाधान ऐसा होना चाहिए जिससे फल विक्रेताओं का कारोबार भी प्रभावित न हो और NH-53 का यातायात भी सुचारु रहे जिससे यातायात के साथ ही फल विक्रेताओं को भी राहत मिल सके ।

क्या होना चाहिए पार्किंग की व्यवस्था ? :–

नगर पालिका और यातायात विभाग को सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और ग्राहकों के वाहनों की स्थिति का निरीक्षण कर उचित व्यवस्था बनानी चाहिए। ठेलों के लिए व्यवस्थित स्थान और ग्राहकों के वाहनों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था की जाए तो समस्या काफी हद तक कम हो सकती है जिससे यातायात व्यवस्था में तीव्रता आ सकती है ।

हादसे से पहले व्यवस्था सुधारने की जरूरत :–

महासमुंद शहर के NH-53 पर यातायात का दबाव पहले से रहता है। त्योहारों के दौरान फलों की बिक्री बढ़ने से सड़क किनारे ठेलों पर भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसे में सड़क के हिस्से का पार्किंग के रूप में इस्तेमाल होना चिंता बढ़ाता है जो कोई बड़ा हादसा होने के लिए चिंता पैदा करता है।

क्या है स्थानीय लोगो की राय :–

स्थानीय लोगो और आस पास के दुकानदारों का कहना है की इसकी  शिकायत  कई बार की जा चुकी पालिका प्रशासन ने पहले भी इन्हे हटाया है कई लोगो का कहना है की पालिका की गाड़ी को कई लोग दूर से ही देख कर गायब हो जाते अथवा उसके कुछ दिनों बाद वापस यही हाल हो जाता है ।

प्रशासन को इसे केवल अतिक्रमण या पार्किंग की समस्या के तौर पर नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दे के रूप में देखना चाहिए। समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो भीड़भाड़ के बीच कोई अप्रिय घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता जिसमे महासमुंद शहर फिर से सुर्खियों का कारण बन सकता है ।

महासमुंद के NH-53 पर फल ठेलों के आसपास सड़क पर खड़े वाहन यातायात और सड़क सुरक्षा दोनों के लिए चिंता का विषय हैं। त्योहारों में फलों की मांग बढ़ने से भीड़ और बढ़ सकती है। ऐसे में किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन और यातायात विभाग को पहले से व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए जिससे होने वाले खतरे से बचा जा सकता है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ