महासमुंद-तुमगांव सड़क पर सफर मुश्किल, गड्ढों और गिट्टी ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
![]() |
| महासमुंद-बेमचा-तुमगांव मार्ग पर सड़क निर्माण के बीच गड्ढों और बिखरी गिट्टी से राहगीर परेशान। |
छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर से बेमचा होते हुए तुमगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर इन दिनों लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क चौड़ीकरण का काम चलने के कारण मार्ग के कई हिस्सों की हालत बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और बिखरी गिट्टी के बीच वाहनों को निकालना लोगों के लिए चुनौती बन गया है। बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो जाती है जिसमे स्कूली बच्चों सहित सभी राहगीरों को इस परेशानी को झेलना पड़ता है ।
19.86 करोड़ रूपए की लागत से 9.65 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का हो रहा है काम :–
प्राप्त जानकारी के अनुसार महासमुंद से तुमगांव तक लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 19.86 करोड़ रुपए की लागत से 9.65 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। निर्माण कार्य काफी हद तक आगे बढ़ चुका है, लेकिन शहर के गुलशन चौक से बेमचा तक का हिस्सा वर्तमान में लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है सड़क में इतने बड़े बड़े गड्ढे बने हुवे है की कभी भी उस गड्ढों की वजह से कोई बड़ा दुर्घटना हो सकता है ।
इस मार्ग से गुजरने के लिए बरतनी पड़ती है बहुत सावधानी :–
महासमुंद के सड़क की इस मौजूदा स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को कितनी सावधानी बरतनी पड़ रही है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी फैली हुई है और कई हिस्सों में गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से परेशानी वाली है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी इस खराब सड़क के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है परंतु इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं होने के कारण मजबूरन इस रास्ते से जाना पड़ रहा है ।
महासमुंद-तुमगांव मार्ग क्यों है खास ? :–
महासमुंद-तुमगांव मार्ग शहर के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में शामिल है। नयापारा, अयोध्या नगर और इमलीभाठा सहित शहर के कई इलाकों के लोगों के लिए यह प्रमुख आवाजाही का रास्ता है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से महासमुंद आने वाले लोग भी इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं यह रास्ता मुख्य मार्ग होते हुवे शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ता है ।
जिसमे यह सड़क द्वारा महासमुंद शहर को नगर पंचायत तुमगांव से जोड़ने के साथ ही आगे नेशनल हाईवे-53 से भी संपर्क स्थापित करती है। इसी वजह से दिनभर इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। महासमुंद से बलौदाबाजार, सरायपाली और सारंगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग उपयोगी है जिसमे इस रास्ते का उपयोग रोजाना लगभग हजारों से अधिक लोग करते है ।
स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग ?:–
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान आवागमन को सुरक्षित बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर संबंधित लोक निर्माण विभाग (PWD) से शिकायत कर समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है जिससे इस मार्ग पर जाने वाले स्कूली बच्चों राहगीरों सहित स्थानीय रहवासियों को भी राहत मिल सके ।
जर्जर मार्ग से गुजरना स्थानीय लोगो की रोज की परेशानी :–
इस मार्ग से गुजरने वाले कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया की यह मार्ग बीमचा को महासमुंद शहर से जोड़ती है जिसका सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कराना बहुत आवश्यक है अब लोगों की नजर इस बात पर भी है कि विभाग खराब हिस्से को कब तक व्यवस्थित करता है और सड़क चौड़ीकरण का काम पूरी तरह कब पूरा होता है। फिलहाल जर्जर मार्ग से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है और सभी को इस मार्ग पर गुजरना पड़ रहा है।
निष्कर्ष :–
महासमुंद तुमगांव मार्ग सड़क चौड़ीकरण से भविष्य में सुविधा बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल बेमचा मार्ग की खराब स्थिति लोगों के लिए परेशानी और जोखिम दोनों बढ़ा रही है अब देखना यह है की यह निर्माण कार्य कितना जल्दी पूर्ण हो सकता है ।

0 टिप्पणियाँ