महासमुंद जिला जेल से चार बंदी फरार, पांचवें की कोशिश नाकाम; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
![]() |
| महासमुंद जेल में कंबल के सहारे दीवार पार करने की घटना से जुड़े चार व्यक्तियों की तस्वीर। |
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सोमवार की सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने जिला जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। महासमुंद जिला जेल में बंद चार विचाराधीन बंदी सोमवार तड़के फरार हो गए। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान पांचवें बंदी ने भी बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और वापस जेल परिसर में ही पकड़ लिया गया जिसके बाद जिला जेल में हड़कंप मच गया है
एक साथ चार बंदियों के फरार होने की जानकारी सामने आते ही जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी है मिले सूत्रों के मुताबिक अभी तक अपराधियों की तलाश की जा रही है।
तीन गांजा तस्करी और एक चोरी के मामले में था बंद :–
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, फरार हुए चारों बंदी अलग-अलग आपराधिक मामलों में विचाराधीन थे। इनमें तीन बंदी गांजा तस्करी से जुड़े NDPS एक्ट के मामलों में जेल में बंद थे, जबकि चौथा बंदी चोरी के मामले में विचाराधीन था जो आज मौका पाते हुवे जेल से फरार हो गए ।
बताया जा रहा है कि फरार बंदियों में दो मध्यप्रदेश के जबलपुर, एक राजस्थान और एक महासमुंद जिले का निवासी है। अलग-अलग राज्यों से जुड़े इन बंदियों के फरार होने के बाद पुलिस के सामने उनकी तलाश और गिरफ्तारी की चुनौती खड़ी हो गई है फिलहाल तलाश जारी है ।
सुबह चार बजे हुई घटना, पांचवां बंदी नहीं हो सका फरार :–
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के बंदियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर बाहर निकलने की कोशिश की। घटना के दौरान चार बंदी जेल परिसर से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि उनके साथ प्रयास कर रहा पांचवां बंदी दीवार से नीचे गिर गया। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया और चार अपराधी फरार हो गए ।
इस घटनाक्रम ने जेल के अंदर की निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, घटना से जुड़े सभी पहलुओं की आधिकारिक जांच के बाद तस्वीर स्पष्ट किया गया है ।
जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल :–
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जेल के भीतर बंद विचाराधीन बंदियों को इस तरह फरार होने का अवसर कैसे मिला? जेल जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा निगरानी, नियमित जांच और कर्मचारियों की सतर्कता बेहद महत्वपूर्ण होती है जिसे खास तौर से ध्यान में रखना चाहिए ।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में संभावित चूक, निगरानी और ड्यूटी से जुड़े पहलुओं की जांच जरूरी हो गई है। यह भी पता लगाना महत्वपूर्ण होगा कि घटना की जानकारी प्रशासन को किस समय मिली और सुरक्षा व्यवस्था में कहां कमी रह गई जिसको वजह से वे भागने में कामयाब हुवे ।
पुलिस ने शुरू की फरार बंदियों की तलाश :–
महासमुंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील नायक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुई। फरार बंदियों की तलाश की जा रही है पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ।
फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन के सामने प्राथमिकता चारों फरार बंदियों को तलाश कर पकड़ने की है। इसके साथ ही घटना की परिस्थितियों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की जांच भी महत्वपूर्ण है जिससे इतना बड़ा घटना हुआ है ।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी :–
महासमुंद जिला जेल से एक साथ चार विचाराधीन बंदियों का फरार होना महज एक सामान्य घटना नहीं है। यह जेल की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की आवश्यकता को सामने लाता है। अब देखना होगा कि पुलिस चारों फरार बंदियों को कितनी जल्दी पकड़ पाती है और जांच के बाद सुरक्षा में हुई संभावित चूक के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं जिससे इस तरह का कृत्य दोबारा ना हो सके ।

0 टिप्पणियाँ