कौन हैं छठी मईया? देवी भागवत में मिलती है यह रोचक कथा

छठ पर यूपी-बिहार की ट्रेनों में क्यों उमड़ती है भीड़? आखिर कौन हैं छठी मईया, जिनके बुलावे पर घर लौटते हैं लोग

छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देती महिला, जानिए कौन हैं छठी मईया और छठ पूजा में किसकी होती है पूजा
छठ महापर्व पर सूर्य देव की उपासना करती श्रद्धालु महिलाएं। जानिए छठी मईया की पौराणिक कथा और इस पर्व का धार्मिक महत्व।
देश दुनिया।

छठ महापर्व आते ही भारत सहित  दिल्ली, मुंबई, गुजरात और देश के दूसरे शहरों से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है, स्टेशन पर घर लौटने वालों की लंबी कतारें दिखाई देने लगती हैं। कोई कई महीने पहले टिकट बुक करता है, तो कोई किसी तरह अपने गांव पहुंचने की कोशिश करता है। आखिर ऐसा क्या है छठ में, जो हजारों किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों को भी अपने घर खींच लाता है? इस आस्था के केंद्र में एक नाम है – छठी मईया जिसके लिए लोग अपनो के पास खींचे चले आते है।

कौन हैं छठी मईया? देवी भागवत में मिलती है यह रोचक कथा :–

छठी मईया को लेकर प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के पीछे एक बेहद भावुक कथा मिलती है। देवी भागवत महापुराण के नवम स्कंध के 46वें अध्याय में राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी की कहानी का वर्णन मिलता है जिसमे छठी मईया का बखान किया गया है।

कथा के अनुसार, राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी को लंबे इंतजार के बाद संतान की प्राप्ति हुई। लेकिन दुर्भाग्य से उनका नवजात पुत्र मृत पैदा हुआ। यह देखकर रानी मालिनी शोक में डूब गईं। राजा प्रियव्रत भी अपने बच्चे को सीने से लगाकर विलाप करने लगे। पुत्र-वियोग में राजा इतने दुखी हुए कि उन्होंने अपना जीवन त्यागने तक का विचार कर लिया क्युकी वे बेहत निराश थे ।

इसी दौरान एक दिव्य देवी प्रकट हुईं। उन्होंने अपना परिचय षष्ठी देवी के रूप में दिया। देवी ने राजा को बताया कि वे बच्चों की रक्षा करने वाली और संतान को सुख-समृद्धि देने वाली देवी हैं। इसके बाद उन्होंने उस मृत बालक को जीवनदान दिया और सब बदल गया ।

अपने पुत्र को जीवित देखकर राजा प्रियव्रत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने देवी की स्तुति की और पृथ्वी पर उनकी पूजा का प्रचार किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यही षष्ठी देवी लोक परंपरा में छठी मईया के नाम से पूजनीय हैं जिससे वे छठी मईया के नाम से प्रचलित हुई!

छठी मईया और सूर्य देव का क्या है संबंध?:–

छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मईया दोनों की उपासना की जाती है। कई लोक मान्यताओं में छठी मईया को सूर्य देव की बहन भी माना जाता है। हालांकि, यह लोकविश्वास है और अलग-अलग परंपराओं में देवी के स्वरूप की व्याख्या अलग मिलती है परंतु लोक मान्यता में लोग ऐसा ही महत्व मानते है ।

इस पर्व में सूर्य को जीवन, ऊर्जा और कृषि के लिए कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक माना जाता है। वहीं, छठी मईया से परिवार की सुख-शांति और बच्चों की लंबी उम्र की कामना की जाती है जिससे घर में सुख समृद्धि होती है।

आखिर छठ पर घर लौटने के लिए क्यों बेचैन रहते हैं लोग? :–

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि परिवार और अपनी मिट्टी से जुड़ने का अवसर भी है। गांव के घाटों पर सजावट, पारंपरिक छठ गीत, प्रसाद की तैयारी और परिवार के साथ पूजा करने का अनुभव लोगों के लिए बेहद खास होता है जो उन्हें अपने पास बुलाते है ।

नौकरी या रोजगार के कारण दूसरे शहरों में रहने वाले लोग इस पर्व पर अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। यही वजह है कि छठ के समय रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ दिखाई देती है और सभी बस और ट्रेन भीड़ हो जाते है ।

आज यह पर्व बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से निकलकर झारखंड, नेपाल और देश के कई दूसरे हिस्सों तक पहुंच चुका है। विदेशों में बसे भारतीय समुदाय भी इसे श्रद्धा के साथ मनाते हैं जो छठ पूजा के रूप में कीर्तिमान है।

छठ पूजा में केवल एक क्षेत्र नहीं, पूरी आस्था जुड़ी है :–

छठ पूजा का संदेश किसी एक राज्य या समुदाय तक सीमित नहीं है। इस पर्व में स्वच्छता, संयम, प्रकृति के प्रति सम्मान और परिवार की खुशहाली की कामना दिखाई देती है। डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देना भी इस पर्व की खास पहचान है जो इन्हे सबसे अलग बनाता है।

लोग अपनी जन्मभूमि से दूर जरूर चले जाते हैं, लेकिन छठ आते ही गांव की यादें, परिवार का प्यार और घाटों पर गूंजते लोकगीत उन्हें वापस बुलाने लगते हैं जो छठी मईया के प्रतीक है ।

शायद यही वजह है कि उन भरी हुई ट्रेनों में सफर करने वाले हर यात्री के मन में एक ही भावना होती है – इस बार छठ अपने परिवार के साथ मनाना है उन्हे मिस नहीं करना है।

छठी मईया की कथा का पूरा वीडियो यहां देखें :–

क्या आप छठी मईया की पौराणिक कथा को वीडियो के माध्यम से भी जानना चाहते हैं? हमने इस विषय पर एक खास वीडियो तैयार किया है। नीचे दिए गए YouTube लिंक पर क्लिक करके पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं और जाने वीडियो के माध्यम से की कौन है छठी मईया? छठ पूजा पर इनकी क्यों होती है पूजा?

▶ YouTube वीडियो देखें:



छठ मानने के लिए किसी खास राज्य का होना जरूरी नहीं :–

छठी मईया के प्रति श्रद्धा और भगवान सूर्य की उपासना इस महापर्व को विशेष बनाती है। यह त्योहार हमें अपनी परंपराओं, परिवार और प्रकृति से जुड़े रहने की सीख देता है। छठ मनाने के लिए किसी खास राज्य का होना जरूरी नहीं, क्योंकि आस्था की कोई सीमा नहीं होती। सूरज सबका है और मईया भी जिसे यूपी बिहार की तरह अनेक राज्यों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है । जय छठी मईया! 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ