CG Vyapam Exam Calendar 2027: जनवरी से दिसंबर तक की परीक्षाओं की तारीखें जारी

 CG Vyapam Exam Calendar 2027: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, देखें पूरी तारीखें

CG Vyapam Exam Calendar 2027 – छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का संशोधित परीक्षा कैलेंडर
छत्तीसगढ़,रायपुर।
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB), रायपुर ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का संशोधित वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। नए परीक्षा कार्यक्रम में समूहवार भर्ती परीक्षाओं के साथ पीपीटी, प्री बीएड, पीईटी, नर्सिंग, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET27) की संभावित तारीखें घोषित की गई हैं जिन्हे देखकर परीक्षा के दिनांकों का पता लगाया जा सकता है।

मंडल द्वारा 12 नवंबर 2026 को जारी संशोधित कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर 2027 तक कुल 25 परीक्षा तिथियों का उल्लेख किया गया है। इससे अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी और समय प्रबंधन करने में मदद मिलेगी और इससे तैयारी की जांच सुनिश्चित होगी ।

CG Vyapam 2027 परीक्षा कैलेंडर क्यों हुआ संशोधित? :–

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर में कुछ प्रशासनिक कारणों से संशोधन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रों के आधार पर कुछ समूहों की परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया है जिसमे इनके दिनांकों का उल्लेख है ।

इसके अलावा प्रवेश परीक्षाओं के आयोजन और अन्य परीक्षाओं की तिथियों को ध्यान में रखते हुए नया परीक्षा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमे 25 परीक्षाओं की तिथियां सम्मिलित हैं।

CG Vyapam Exam Calendar 2027: देखें पूरी परीक्षा सूची :–

मंडल द्वारा जारी संशोधित कैलेंडर के अनुसार परीक्षाओं की संभावित तारीखें इस प्रकार हैं जो निम्न है –
क्र. परीक्षा का नाम संभावित परीक्षा तिथि
1समूह 2 का उप समूह 0210 जनवरी 2027 (रविवार)
2समूह 0114 मार्च 2027 (रविवार)
3समूह 0404 अप्रैल 2027 (रविवार)
4समूह 3 का उप समूह 0318 अप्रैल 2027 (रविवार)
5पीपीटी (PPT)06 मई 2027 (गुरुवार)
6प्री बीएड06 मई 2027 (गुरुवार)
7पीईटी (PET)13 मई 2027 (गुरुवार)
8प्री एमएससी नर्सिंग13 मई 2027 (गुरुवार)
9पीपीएचटी (PPHT)27 मई 2027 (गुरुवार)
10पोस्ट बेसिक नर्सिंग27 मई 2027 (गुरुवार)
11प्री डीएलएड03 जून 2027 (गुरुवार)
12प्री एमसीए10 जून 2027 (गुरुवार)
13प्री बीएससी नर्सिंग10 जून 2027 (गुरुवार)
14पीएटी / पीवीपीटी20 जून 2027 (रविवार)
15समूह 2 का उप समूह 0311 जुलाई 2027 (रविवार)
16समूह 0525 जुलाई 2027 (रविवार)
17समूह 6 का उप समूह 0129 अगस्त 2027 (रविवार)
18समूह 3 का उप समूह 0219 सितंबर 2027 (रविवार)
19छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27)26 सितंबर 2027 (रविवार)
20छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27)03 अक्टूबर 2027 (रविवार)
21समूह 2 का उप समूह 0117 अक्टूबर 2027 (रविवार)
22समूह 0721 नवंबर 2027 (रविवार)
23आरक्षित28 नवंबर 2027 (रविवार)
24समूह 6 का उप समूह 0212 दिसंबर 2027 (रविवार)
25आरक्षित19 दिसंबर 2027 (रविवार)

 मई और जून में होंगी कई महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाएं :–

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार मई और जून 2027 का महीना प्रवेश परीक्षाओं के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पीपीटी, प्री बीएड, पीईटी, प्री एमएससी नर्सिंग, पीपीएचटी, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, प्री डीएलएड, प्री एमसीए और प्री बीएससी नर्सिंग जैसी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं जो लिस्ट में संभावित है ।

वहीं सितंबर महीने में 26 तारीख को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET27) और अक्टूबर महीने में 3 तारीख को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET27) आयोजित होने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है जिसका अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए ।

अभ्यर्थियों को अब क्या करना चाहिए? :–

परीक्षा कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को अपनी संबंधित परीक्षा की संभावित तारीख के अनुसार तैयारी की योजना बनानी चाहिए। जिन उम्मीदवारों की एक से अधिक परीक्षाएं हैं, उन्हें अभी से समय प्रबंधन और पढ़ाई की रणनीति तैयार कर लेनी चाहिए जिसकी तैयारी वे कर रहे है ।

ध्यान रखें कि कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं। प्रशासनिक कारणों या अन्य परिस्थितियों के चलते परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए इसलिए आधिकारिक वेबसाइट पर एक बार अवश्य देखे ।

आधिकारिक वेबसाइट: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ 

परीक्षा कैलेंडर से अभ्यर्थियों को विशेष तैयारी से बेहतर योजना बनाने का अवसर :–

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2027 सरकारी नौकरी और प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। जनवरी से दिसंबर तक की संभावित परीक्षा तारीखें सामने आने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी की बेहतर योजना बनाने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे परीक्षा से संबंधित अंतिम तारीख और निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन जरूर चेक करें जिससे इसकी संपूर्ण जानकारी पा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ