महासमुंद में 9 से 12 नवंबर तक बंद रहेंगे सब्जी बाजार, दीपावली के अवसर पर व्यापारियों का फैसल
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दीपावली पर्व को लेकर महासमुंद शहर के सब्जी व्यापारियों ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। जारी सूचना के अनुसार, शहर में 9 नवंबर से 12 नवंबर 2026 तक लगातार चार दिनों तक समस्त सब्जी व्यवसाय बंद रहेंगे। इस दौरान सब्जी की दुकानें और कारोबार बंद रहने की जानकारी व्यापारियों की ओर से सार्वजनिक की गई है जिसमे लगातार 4 दिन सब्जी व्यवसाय बंद होने की बात कही गई है।
व्यापारियों द्वारा जारी किए गए सूचना पत्र में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में चार दिनों तक सब्जी व्यवसाय बंद रखने की घोषणा की गई है। इसमें 9 नवंबर सोमवार, 10 नवंबर मंगलवार, 11 नवंबर बुधवार और 12 नवंबर गुरुवार की तारीख शामिल है इसके बाद 13 नवंबर से सब्जी की व्यवसाय सामान्य रूप से बाकी दिनो की तरह संचालित रहेगी ।
महासमुंद में इन चार दिनों तक बंद रहेगा सब्जी व्यवसाय :–
जारी सूचना के मुताबिक सब्जी व्यवसाय बंद रहने का कार्यक्रम इस प्रकार है जिसमे चार दिनों का उल्लेख किया गया है ।
- 9 नवंबर 2026, सोमवार – सब्जी व्यवसाय बंद
- 10 नवंबर 2026, मंगलवार – सब्जी व्यवसाय बंद
- 11 नवंबर 2026, बुधवार– सब्जी व्यवसाय बंद
- 12 नवंबर 2026, गुरुवार – सब्जी व्यवसाय बंद
इस घोषणा के बाद शहर में सब्जी खरीदने वाले लोगों के लिए पहले से तैयारी करना जरूरी हो सकता है। खासकर उन परिवारों को ध्यान देना चाहिए, जिनके घरों में रोजाना ताजी सब्जियों की जरूरत रहती है और जिनके घरों में सब्जियों का उपयोग ज्यादा होता है ।
सब्जी खरीदने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना :–
चार दिनों तक बाजार बंद रहने की सूचना को देखते हुए आम नागरिकों को सलाह है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से सब्जियों की खरीदारी कर लें। इससे बंदी के दौरान रोजमर्रा के भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी कम हो सकती है और इन सब्जी व्यवसाय के बंदी से राहत मिल सकती है ।
विशेष रूप से होटल, ढाबा, छोटे भोजनालय और रोजाना सब्जियों की खरीदारी करने वाले परिवारों को इस तारीख का ध्यान रखना चाहिए। हालांकि, अलग-अलग दुकानों की ओर से किसी विशेष व्यवस्था की जानकारी जारी नहीं की गई है फिलहाल सब्जी बाजार के पोस्टरों में चार दिनों की बंद की घोषणा की गई है।
अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्राकर के नाम से जारी हुई सूचना :–
यह सूचना समस्त सब्जी व्यवसायी महासमुंद (छत्तीसगढ़) की ओर से जारी की गई है। सूचना पत्र में अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्राकर का नाम अंकित है। इसमें दीपावली पर्व के अवसर पर निर्धारित चार दिनों तक सभी सब्जी व्यवसाय बंद रखने की बात कही गई है जिसमे आने निर्धारित इन तारिकों को सब्जी व्यवसाय बंद रहेगा और 13 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार से सामान्य की तरह संचालित रहेगा ।
दीपावली में चार दिनों तक होंगे बंद :–
जरूरत के अनुसार ही ले सामान:–
महासमुंद के सब्जी व्यापारियों की इस घोषणा के अनुसार 9 से 12 नवंबर 2026 तक सब्जी बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में शहर के नागरिकों को सलाह है कि वे निर्धारित तारीखों से पहले अपनी जरूरत के मुताबिक सब्जियां खरीदकर रख लें और इस सूचना को अपने परिवार तथा परिचितों तक भी पहुंचाएं जिससे इन सब्जी व्यवसाय बंद के चलते वे जरूरत के अनुसार अपना सामान खरीद ले ।

0 टिप्पणियाँ