छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली से शीतकालीन अवकाश तक 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल
![]() |
| स्कूल छुट्टियों से संबंधित विद्यार्थियों की सांकेतिक तस्वीर। |
छत्तीसगढ़ में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें घोषित कर दी हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश रहेगा जिसके अवकाश के लिए pdf भी जारी किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश की तारीख 21 सितंबर 2026 है। आदेश में शिक्षा सत्र 2026-27 के दौरान शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त शालाओं के साथ-साथ बी.एड., डी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों के लिए अवकाश की तारीखें निर्धारित की गई हैं जिसमे सभी छुट्टियां मिलाकर कुल 15 दिनो के अवकाश जारी किए गए है।
दशहरा पर 17 से 21 अक्टूबर तक छुट्टी :–
जारी आदेश के मुताबिक सबसे पहले दशहरा अवकाश रहेगा। इसके लिए 17 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक कुल पांच दिनों की छुट्टी निर्धारित की गई है। त्योहार के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिन का अवकाश मिलेगा दशहरा अवकाश के बाद अगला प्रमुख अवकाश दीपावली के अवसर पर निर्धारित किया गया है जिसमे भी लगातार विद्यार्थियों और शिक्षकों को 5 दिनो की छुट्टी मिलेगी।
दीपावली पर भी लगातार पांच दिन अवकाश :–
दीपावली के मौके पर स्कूलों में 6 नवंबर 2026 से 10 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। यानी दीपावली के लिए भी विद्यार्थियों को कुल पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी जिसमे त्योहारी छुट्टियों के बाद वर्ष के अंत में विद्यार्थियों को शीतकालीन अवकाश का लाभ मिलेगा। ऐसे में दिसंबर महीने में भी स्कूलों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को कुछ दिनों का ब्रेक मिलेगा जिसमे वे 5 दिनो का अवकाश प्राप्त करेंगे ।
दिसंबर में शीतकालीन छुट्टी :–
जारी विभागीय आदेश के अनुसार 24 दिसंबर 2026 से 28 दिसंबर 2026 तक शीतकालीन अवकाश निर्धारित किया गया है। यह अवकाश भी कुल पांच दिनों का होगा जिसमे हर बड़े त्योहारों को मिलाकर कुल 15 दिनो का अवकाश दिया गया है।
इस तरह दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए इन तारीखों को पहले से नोट कर लेना उपयोगी रहेगा, ताकि स्कूल खुलने और बंद रहने की तारीखों को लेकर किसी तरह की असुविधा न हो और अवकाश के दिनो को वे बखूबी जान सके ।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया आदेश :–
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया है और इसमें संबंधित अधिकारियों तथा विभागीय संस्थानों को आवश्यक जानकारी भेजे जाने का भी उल्लेख है। आदेश पर उप सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के हस्ताक्षर हैं तथा दस्तावेज डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित है जिसमे सभी को मिलाकर 15 दिनो के अवकाश का आदेश दिया गया है।
अवकाश की इन तारीखों के आधार पर विद्यार्थी अपने पारिवारिक कार्यक्रम, त्योहारों की तैयारियां और यात्रा की योजना पहले से बना सकते हैं। वहीं अभिभावकों के लिए भी यह जानकारी बच्चों की छुट्टियों की योजना तैयार करने में उपयोगी होगी जिसमे अविभावक बच्चो की छुट्टी की योजनाओं में उनकी छुट्टी का उपयोग कर कुछ नया सीखने या त्योहारों में साथ रहेंगे ।
तीन प्रमुख अवकाश घोषित:–
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए तीन प्रमुख अवकाश घोषित किए गए हैं। दशहरा में 17 से 21 अक्टूबर, दीपावली में 6 से 10 नवंबर और शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिसंबर 2026 तक रहेगा। तीनों अवसरों को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिन का अवकाश मिलेगा यह अवकाश डिजिटली आदेश पत्र में जारी किया गया हैं।
स्कूल या संबंधित संस्था की ओर से जारी सूचना का भी रखे ध्यान :–
ध्यान देने वाली बात यह है कि छुट्टियों की तारीखें विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश में दी गई जानकारी के अनुसार हैं। इसलिए स्कूल या संबंधित संस्था की ओर से जारी स्थानीय सूचना को भी आवश्यकतानुसार ध्यान में रखना चाहिए जिससे स्कूल संबंधी आवश्यक कार्य या अवकाश की सूचना प्राप्त करने में आसानी हो सकती है ।

0 टिप्पणियाँ