महासमुंद में व्यापार का नया अवसर: केंद्रीय ग्रंथालय परिसर की 13 दुकानें, गोदाम और कैफेटेरिया होंगे लीज पर
![]() |
| महासमुंद में 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन केंद्रीय ग्रंथालय परिसर की 13 दुकानों, गोदाम और कैफेटेरिया को तीन साल के लिए लीज पर देने हेतु निविदा जारी। |
छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर में कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक नया अवसर सामने आया है। शहर के पुराने कचहरी भवन की जगह विकसित किए जा रहे केंद्रीय ग्रंथालय के व्यावसायिक परिसर की दुकानों को लीज पर देने के लिए जिला प्रशासन ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परिसर में कुल 13 दुकानें, एक गोदाम और एक कैफेटेरिया शामिल हैं। इच्छुक व्यापारी 25 नवंबर 2026 तक निविदा प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं और आगे के बोली के बारे में जानकारी पा सकते है।
11 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा केंद्रीय ग्रंथालय :–
महासमुंद नगर के प्रमुख क्षेत्र में पुराने कचहरी भवन के स्थान पर लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से केंद्रीय ग्रंथालय का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए जिला खनिज न्यास निधि (DMF) से राशि उपलब्ध कराई गई है। ग्रंथालय के साथ व्यावसायिक परिसर विकसित करने का उद्देश्य शहर को एक बेहतर सार्वजनिक सुविधा देने के साथ व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देना है जिससे महासमुंद का विकास आगे बढ़ने में एक भूमिका निभाएगा ।
तीन साल के लिए मिलेगी दुकानों की लीज फिर बढ़ा सकते है आगे :–
जारी निविदा के अनुसार परिसर की दुकानें, गोदाम और कैफेटेरिया को वर्तमान स्थिति में यानी 'जो है जैसा है' के आधार पर तीन वर्षों के लिए लीज पर दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित धरोहर राशि जमा कर निविदा में भाग ले सकते हैं और दुकान की पुष्टि होने के बाद तीन साल के लीज के बाद प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ा सकते है।
दुकानों के लिए प्रस्तावित सरकारी मासिक किराया 20 हजार से 25 हजार रुपये तक रखा गया है। बोलीदाताओं को निर्धारित किराये से अधिक राशि की बोली लगानी होगी। जिस आवेदक की बोली सबसे अधिक होगी, उसे संबंधित दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिसके बाद उसको धरोहर राशि जमा करने के पश्चात उसे उसके दुकान की चाबी दे दी जाएगी।
10 से 12 लाख रुपये तक धरोहर राशि निर्धारित :–
निविदा में दुकानों के लिए 10 लाख और 12 लाख रुपये की धरोहर राशि निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त निविदा शुल्क 1,000 रुपये रखा गया है। प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक को 1 लाख रुपये की राशि भी समिति के खाते में जमा करनी होगी। बैंक से भुगतान की पुष्टि के बाद प्रारंभिक आवेदक सूची जारी की जाएगी जिसमे आवेदक की जानकारी होगी ।
दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इसके पश्चात जिला पंचायत महासमुंद के सभागार में बोली की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। सफल बोलीदाता को 7 दिसंबर 2026 तक निर्धारित धरोहर राशि जमा कर अनुबंध की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। निविदा शुल्क वापस नहीं किया जाएगा, जबकि भागीदारी के लिए जमा एक लाख रुपये की राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एक सप्ताह के भीतर लौटाई जाएगी उसके पश्चात बोलीकर्ता को इस प्रक्रिया के तहत भागीदारी शुल्क एक लाख रुपए वापस की जाएगी।
मुख्य मार्ग की दुकानों का किराया होगा अधिक :–
व्यावसायिक परिसर में दुकानों का किराया उनकी लोकेशन और पार्किंग की उपलब्धता को ध्यान में रखकर तय किया गया है। मुख्य मार्ग की ओर स्थित दुकानों का प्रस्तावित किराया अपेक्षाकृत अधिक रखा गया है, जबकि टाउन हॉल की तरफ की दुकानों के लिए कम किराया निर्धारित किया गया है। इच्छुक व्यापारी कार्यालयीन समय में पहुंचकर दुकानों का भौतिक निरीक्षण भी कर सकते हैं और अपने पसंद के दुकान को चिन्हांकित करके उचित से उचित बोली लगा कर उस दुकान को ले सकते है ।
कैफेटेरिया और रेस्टोरेंट के लिए विशेष व्यवस्था :–
परिसर में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट के संचालन के लिए प्रथम तल पर खुली छत का स्थान चिन्हित किया गया है। इस स्थान को रेस्टोरेंट के रूप में विकसित करने की जिम्मेदारी संबंधित बोलीदाता की होगी। दुकानदार अपनी व्यावसायिक जरूरत के अनुसार परिसर का उपयोग कर सकेंगे, लेकिन भवन की मूल संरचना में बदलाव और दुकान के बाहर अतिक्रमण की अनुमति नहीं होगी दिए हुवे नियमो के अनुसार ही बोलीदाता इस दुकान का उपयोग कर सकेंगे ।
किन गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी? :–
केंद्रीय ग्रंथालय परिसर में तंबाकू, मादक पदार्थों की बिक्री तथा मांस-मछली का कारोबार प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने, भूजल प्रदूषण करने या आम नागरिकों के लिए परेशानी पैदा करने वाली गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। व्यापार संचालन के लिए संबंधित दुकानदारों को आवश्यक पंजीयन और लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा जिसमे इन सभी प्रतिबंधित चीजों का संलिप्तता नही होना चाहिए ।
कहां से प्राप्त करें निविदा की जानकारी? :–
निविदा में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन पत्र और शर्तों की जानकारी महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://mahasamund.gov.in/ महासमुंद के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए निविदा फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभारी अधिकारी, महासमुंद केंद्रीय ग्रंथालय समिति, नवकिरण अकादमी, मिनी स्टेडियम परिसर, महासमुंद के पते पर जमा करना होगा जहां इनकी पुष्टि के तहत पंजीकृत किया जाएगा ।
कलेक्ट्रेट कार्यालय , जिला पंचायत कार्यालय , जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और नवकिरण अकादमी कार्यालय में भी संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा इसलिए बोलीदाताओं को समय रहते ही इन प्रक्रियाओं को पूरा करके अपने आप को बोलीदाता के रूप में पंजीकृत करना अनिवार्य होगा ।
ग्रन्थालय का व्यावसायिक परिसर स्थानीय व्यापारियों और नए कारोबारियों के लिए बेहतर व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण अवसर:–
महासमुंद केंद्रीय ग्रंथालय का व्यावसायिक परिसर स्थानीय व्यापारियों और नए कारोबारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बन सकता है। प्रशासन ने पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से अधिक से अधिक इच्छुक बोलीदाताओं को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। ऐसे में कारोबार शुरू करने या विस्तार करने की योजना बना रहे लोगों के लिए निविदा की शर्तें, धरोहर राशि और आवेदन की अंतिम तिथि ध्यानपूर्वक जानना जरूरी है जिससे वे इस बोली की प्रक्रिया में पंजीकृत होकर भाग ले पाएंगे ।

0 टिप्पणियाँ