छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती, विषयवार पदों की पूरी जानकारी
![]() |
| छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जानकारी जारी, विषयवार पदों का विवरण सामने आया ai प्रतिकात्मक तस्वीर |
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। विभाग ने 21 सितंबर 2026 को इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पदों और विषयवार रिक्तियों की जानकारी साझा की है इसकी सम्पूर्ण जानकारी इसके आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam पर जाकर देख सकते है।
यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत बताई गई है। जारी सूचना के मुताबिक व्याख्याता के कुल 854 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें अलग-अलग विषयों के लिए अलग-अलग संख्या में पद रखे गए हैं जिसमे विषय वार भर्ती की जाएगी।
किस विषय में कितने पद? :–
जारी सूचना के अनुसार विषयवार रिक्तियों की बात करें तो हिंदी में 120, अंग्रेजी में 120 और संस्कृत में 120 पद निर्धारित हैं। वहीं गणित विषय के लिए 94 पद रखे गए हैं इसके साथ ही कुछ अन्य पद भी है जिसमे ।
राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र जैसे विषयों में 100-100 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह सभी विषयों को मिलाकर व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसमे विषयवार के तहत व्याख्याता के पद के लिए भर्ती किया जाएगा ।
अभ्यर्थियों के लिए विषयवार पदों की जानकारी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भर्ती की तैयारी करने वाले उम्मीदवार अपने संबंधित विषय के अनुसार परीक्षा की रणनीति और अध्ययन सामग्री तैयार कर सकेंगे जिससे वे इस भर्ती प्रकिया से चुनकर व्याख्याता बनेंगे ।
ई-संवर्ग और टी-संवर्ग में बांटे गए पद :–
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि कुल रिक्त पदों में 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। यानी दोनों संवर्गों के लिए पदों का अलग-अलग विभाजन किया गया है जिसमे चयनित अभ्यर्थियों को अलग अलग संवर्ग में रखा जाएगा ।
चयन प्रक्रिया की शर्तो को ध्यान से पढ़ना आवश्यक :–
इस भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की विस्तृत जानकारी भर्ती विज्ञापन में दी जाएगी। इसलिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन की शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी होगा जिससे आवेदन करते समय किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी ।
भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख भी सामने आई :–
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी सूचना में भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है। हालांकि परीक्षा से पहले आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी संबंधित भर्ती एजेंसी द्वारा अलग से जारी की जाएगी जो इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखेंगी ।
प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख है कि लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती से संबंधित विज्ञापन व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा जहां अभ्यर्थी पूरी जानकारी ले प्राप्त कर सकते है।
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी तैयार रखें। आवेदन की अंतिम तारीख, शुल्क, परीक्षा केंद्र और अन्य विवरण आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे जिससे पहले अभ्यर्थियों को इन दस्तावेजों और अन्य पापत्र संबधी जानकारी होनी चाहिए ।
5000 पदों की भर्ती घोषणा के बाद 854 पदों का विज्ञापन :–
प्रेस विज्ञप्ति में यह भी उल्लेख किया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में व्याख्याता के 854 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए जाने की जानकारी दी गई है ।
इसके साथ ही व्याख्याता के इस भर्ती की खबर से उन अभ्यर्थियों को विशेष रूप से फायदा होगा जो छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत व्याख्याता पद के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को विभाग और CG Vyapam की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों की पुष्टि करनी चाहिए जिससे उन्हें आवेदन करने में आसानी सहित चयन प्रक्रिया और परीक्षा संबंधित नियम एवं शर्तें के बारे में जानकारी रहेगी।
भर्ती की संभावित तारिक 29 नवंबर 2026 बताई गई है :–
छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ है। हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत में 120-120 पद, गणित में 94 तथा राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र में 100-100 पद निर्धारित हैं। भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 बताई गई है। आवेदन और पात्रता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद सामने आएगी जिसमे अभ्यार्थी विषयवार आवेदन कर सकेंगे ।

0 टिप्पणियाँ