28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित, ग्राहकों के लिए बड़ी राहत; सामान्य रहेंगी बैंकिंग सेवाएं
![]() |
| 28 से 30 सितंबर 2026 की प्रस्तावित बैंक हड़ताल स्थगित होने से ग्राहकों को राहत मिली। |
देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए 28 सितंबर 2026 को बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से प्रस्तावित थी। 27 सितंबर की रात भारतीय बैंक संघ (IBA) और UFBU के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल को फिलहाल टालने पर सहमति बनी जिसके बाद इन तीन दिनो बैंक बंद नहीं रहेंगे बल्कि सभी बैंक सामान्य रूप से चालू रहेंगे ।
बैंक ग्राहकों को मिली रहता :–
इस अपडेट के बाद बैंक ग्राहकों को लगातार तीन दिनों तक शाखाओं के बंद रहने की संभावित परेशानी से राहत मिली है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार 28 सितंबर से बैंकिंग कामकाज सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है ।पहले बैंक यूनियनों द्वारा यह घोषित किया गया था की 28 से 30 सितंबर का बैंक संबंधी सारे काम काज निष्क्रिय रहेंगे जिससे बैंक ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती।
क्यों प्रस्तावित थी 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल? :–
बैंक यूनियनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया गया था। इनमें बैंकिंग सेक्टर में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग प्रमुख मुद्दों में शामिल थी। इससे पहले वित्त मंत्रालय ने भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की सेवाओं में संभावित व्यवधान को देखते हुए आवश्यक कदम उठाए थे जिसके चलते 28 से 30 सितंबर को बैंक हड़ताल की मांग की गई थी ।
प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ग्राहकों के बीच इसलिए भी चिंता थी क्योंकि 26 और 27 सितंबर के सप्ताहांत के बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल होने पर शाखा आधारित बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ सकता था जिससे बैंक ग्राहकों सहित बैंकिंग फैसिलिटी उपयोग करने वालो को भारी परेशानी होती।
बातचीत के बाद टली तीन दिवसीय हड़ताल :–
27 सितंबर को IBA और UFBU के बीच हुई बैठक के बाद हड़ताल स्थगित करने का फैसला सामने आया। रिपोर्टों के मुताबिक, बैंकिंग सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर आगे चर्चा के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाए जाने पर सहमति बनी है। यह समिति पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह सहित संबंधित मांगों पर चर्चा करेग जिसमे सबसे मुख्य ध्यान देने वाली बात यह है कि हड़ताल को स्थायी रूप से रद्द किए जाने के बजाय फिलहाल स्थगित (deferred) किया गया है। इसलिए भविष्य में होने वाले निर्णयों के लिए बैंक यूनियनों और संबंधित संस्थाओं की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखना जरूरी होगा जिससे आगे बैंकों के सर्विस का जानकारी दिया जाएगा ।
SBI, PNB, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक समेत सरकारी बैंकों के ग्राहकों को राहत :–
प्रस्तावित हड़ताल का संबंध मुख्य रूप से बैंक यूनियनों से जुड़े बैंकिंग कर्मचारियों और अधिकारियों से था। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखा सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई थी। वित्त मंत्रालय ने भी पहले Public Sector Banks और Regional Rural Banks को लेकर विशेष व्यवस्था की थी इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के ग्रामीण बैंकों की भी हड़ताल को स्थगित किया गया है।
वहीं, निजी बैंकों की स्थिति अलग हो सकती है। ताजा रिपोर्टों में निजी बैंक शाखाओं के सामान्य रूप से खुले रहने की बात भी सामने आई है। इसलिए किसी खास बैंक की सेवा के संबंध में ग्राहक संबंधित बैंक की आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दें और बैंक संबधी सारी जानकारियां प्राप्त करें।
ग्राहकों को क्या करना चाहिए? :–
हड़ताल स्थगित होने के बाद सामान्य बैंकिंग गतिविधियां जारी रहने की स्थिति है। फिर भी किसी महत्वपूर्ण लेनदेन, चेक, नकद निकासी, दस्तावेज या शाखा से जुड़े विशेष काम के लिए ग्राहक अपने बैंक की आधिकारिक जानकारी जरूर देख सकते हैं और अपने जरूरी बैंक संबंधी कार्य को निपटा सकते है ।
फिलहाल हड़ताल स्थगित :–
28 से 30 सितंबर 2026 की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल स्थगित हो गई है। IBA और UFBU के बीच बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया। इसका मतलब यह है कि ग्राहकों को प्रस्तावित तीन दिनों की बैंक शाखा बंदी से फिलहाल राहत मिली है। हालांकि, इसे रद्द नहीं बल्कि स्थगित किया गया है, इसलिए आगे की स्थिति के लिए आधिकारिक अपडेट देखना जरूरी रहेगा जिसमे बैंक यूनियनों द्वारा बैंक संबंधी आगे की जानकारियां साझा की जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ