महासमुंद में पुन्नी मेले के दिन जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, थार ROXX समेत लाखों की संपत्ति जब्त
![]() |
| महासमुंद में महानदी किनारे जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। |
महासमुंद कार्तिक पूर्णिमा के प्रसिद्ध पुन्नी मेले के अवसर पर महासमुंद जिले में पुलिस ने जुआ खेलने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। महानदी किनारे नेशनल हाईवे NH –53 महासमुंद – रायपुर मार्ग के ग्राम घोड़ारी में चल रहे कथित जुआ फड़ पर दबिश देकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान थार ROXX सहित कई वाहन, नकदी, मोबाइल और ताश की गड्डी जब्त की गई। जब्त संपत्ति का कुल मूल्य 12 लाख 5 हजार 50 रुपये बताया गया है पुलिस ने इस बड़ी कार्यवाही में कथित रूप से चल रहे जुआ फड़ पर कार्यवाही कर इसे रोक लगाया।
महानदी किनारे चल रहा था जुआ फड़ :–
मिली जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को महासमुंद थाना क्षेत्र में पुलिस टीम टाउन पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घोड़ारी में महानदी किनारे कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं जो एक गैर कानूनी कार्य है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। पुलिस की मौजूदगी देखकर वहां कुछ लोग भाग निकले, जबकि दो व्यक्तियों को मौके से पकड़ लिया गया जिससे महिंद्रा थार Roxx जैसी वाहन बरामद की गई।
प्रभाकर झा और जितु सेन गिरफ्तार :–
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रभाकर झा, निवासी रायपुर, और जितु सेन, निवासी आरंग, जिला रायपुर के रूप में दर्ज किया गया है जहां आगे की जांच जारी हैं।
पुलिस के मुताबिक, प्रभाकर झा के कब्जे से नकदी के साथ थार ROXX वाहन जब्त किया गया। वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं जितु सेन के पास से नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसकी कीमत तकरीबन 10 हजार के आस पास आंकी जा रही है।
थार ROXX सहित कई वाहन जब्त :–
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल और स्कूटी सहित कई वाहन जब्त किए। इसके अलावा नकदी, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 52 पत्ती ताश की गड्डी भी बरामद की गई जानकारी के मुताबिक कुछ आरोपी पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहे परंतु वाहन नहीं ले जा पाए ।
पुलिस के अनुसार, जब्त की गई सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 12,05,050 रुपये है। इसमें सबसे अधिक मूल्य थार ROXX वाहन का बताया गया है जिसकी कीमत तकरीबन 10 लाख के आस पास आंकी गई थी।
जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई :–
मामले में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है। मौके से फरार हुए अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है जिसमे पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
पुन्नी मेले के अवसर पर पुलिस कार्रवाई :–
कार्तिक पूर्णिमा और पुन्नी मेले का छत्तीसगढ़ में धार्मिक तथा सांस्कृतिक महत्व है। ऐसे अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की आवाजाही बढ़ जाती है। घोड़ारी में हुई यह कार्रवाई जिले में अवैध गतिविधियों पर निगरानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों से जुड़ी है जो इस जुआ फड़ पर कार्यवाही करके कानून व्यवस्था की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसमे महासमुंद पुलिस का ये काम सराहनीय है ।
फरार लोगो की तलाश आगे की जांच जारी :–
महासमुंद के ग्राम घोड़ारी में महानदी किनारे हुई पुलिस कार्रवाई में दो लोगों की गिरफ्तारी और 12 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फरार लोगों की तलाश और मामले की आगे की जांच कर रही है जिसमे इससे जुड़े अन्य पहुलियों का पता लगाया जा रहा है।

0 टिप्पणियाँ