प्रेम संबंध में विवाद बना खौफनाक वजह, रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप,महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
![]() |
| रायपुर के माना थाना क्षेत्र में महिला पर आग लगाने की कोशिश की सांकेतिक AI तस्वीर। |
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में रविवार रात एक महिला के साथ गंभीर घटना सामने आई। आरोप है कि उसके परिचित युवक ने विवाद के दौरान महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है इस तरह की घटना से यह मामला महिला सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बन गया है।
डायल 112 से मिली सूचना :–
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 8:30 बजे की है। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद माना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई ।
आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीरू धीवर के रूप में :–
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ वीरू धीवर के रूप में हुई है। वह आरंग थाना क्षेत्र के मोखला गांव का रहने वाला बताया गया है। वहीं पीड़िता मूल रूप से समोदा की रहने वाली है और शादी के बाद मोखला में रह रही थी जिसमे दोनो का चित परिचित होना बताया गया ।
प्रेम संबंध का मामला ! :–
पुलिस के मुताबिक महिला और आरोपी के बीच पहले से परिचय और प्रेम संबंध थे। इस रिश्ते को लेकर महिला के वैवाहिक जीवन में भी विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी विवाद से जुड़ी शिकायत दर्ज हो चुकी है आरोपी की तलाश जारी है।
विरोध करने पर विवाद बढ़ने का आरोप :–
पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन आरोपी ने महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की जिसके बाद विवाद की स्तिथि बढ़ गई ।
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में मदद की। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है महिला का इलाज रायपुर के मेकाहारा में जारी है ।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस :–
माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं जिससे पुलिस को उम्मीद है की आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके ।
पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की गतिविधियों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।
तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्यवाही :–
रायपुर में हुई इस घटना के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। वहीं महिला की अस्पताल में इलाज जारी है। मामले की पूरी तस्वीर पुलिस जांच और आगे सामने आने वाले तथ्यों के बाद स्पष्ट होगी जिसमे पुलिस द्वारा बारीकी से इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ